Homeटेक्नोलॉजीकाकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने मुझे गालियां दीं: लोकसभा...

काकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने मुझे गालियां दीं: लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा; एक दिन पहले TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं


  • Hindi News
  • National
  • TMC MP Kakoli Ghosh Complains Against Kalyan Banerjee, Resigns From Party Posts Amid Internal Row

कोलकाता14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद काकोली घोष ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखकर सांसद कल्याण बनर्जी की शिकायत दर्ज कराई।

बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के अंदर बदतमीजी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। काकोली घोष ने लिखा,

QuoteImage

मैं आपसे औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति चाहती हूं। कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा के अंदर मुझे मौखिक रूप से अपमानित किया है। उनका यह व्यवहार कई अन्य महिला सांसदों के खिलाफ रहा है। इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।”

QuoteImage

काकोली घोष ने लेटर में लिखा- कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा में मुझे गालियां दीं।

काकोली घोष ने लेटर में लिखा- कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा में मुझे गालियां दीं।

उधर, कल्याण बनर्जी ने काकोली के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, काकोली ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

कल्याण ने कहा- मुझे उनकी मंशा पर शक है

short text 12 1779954927

कल्याण बनर्जी ने कहा, ऐसा लगता है कि वे किसी खास उद्देश्य से काम कर रही हैं, जिससे मुझे संदेह होता है। जहां तक लगाए जा रहे आरोपों का सवाल है, असली मुद्दा यह है कि किसने क्या कहा और कब कहा। समस्या उनकी मंशा में है।

घोष ने सबसे पहले बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था

  • 20 मई को काकोली घोष ने पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद TMC ने उनकी जगह तापस चटर्जी को नया अध्यक्ष बना दिया। घोष पार्टी की महिला विंग और ‘बंगा जननी’ कार्यक्रम से भी जुड़ी थीं।
  • सुब्रत बख्शी को भेजे इस्तीफे में घोष ने शिक्षक भर्ती घोटाला, भ्रष्टाचार, जेल विवाद और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की मौत जैसे मामलों का जिक्र किया। उन्होंने चुनाव रणनीति में I-PAC के बढ़ते दखल पर भी सवाल उठाए। घोष ने कहा कि पार्टी में अनिर्वाचित लोगों का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे संगठन का काम प्रभावित हो रहा है।
  • 27 मई को काकोली ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में लिखा, ‘मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है।’ हालांकि, वह आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी से जुड़ी रहेंगी।
short text 231779892039 1779949919

CM शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल हुई थीं काकोली

काकोली का इस्तीफा उस बैठक के बाद आया, जिसमें वे पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि TMC ने उन्हें बैठक में जाने से अनौपचारिक रूप से मना किया था।

कल्याणी बनर्जी से जुड़े 2 विवाद, धनखड़ की मिमिक्री की

19 दिसंबर को संसद से सांसदों को निलंबन को लेकर विपक्षी दल मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान श्रीरामपुर से TMC सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति धनखड़ की मिमिक्री की थी।

19 दिसंबर को संसद से सांसदों को निलंबन को लेकर विपक्षी दल मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान श्रीरामपुर से TMC सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति धनखड़ की मिमिक्री की थी।

  • 19 दिसंबर 2023: संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कल्याण ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी। राहुल गांधी वीडियो बनाते दिखे थे।
  • 3 अगस्त 2025: कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच भी कई बार तीखी बयानबाजी हुई है। एक इंटरव्यू में कहा था कि कभी सूअर से कुश्ती नहीं लड़नी चाहिए। इसी दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी तीखी बयानबाजी हुई। ममता बनर्जी को हस्तक्षेप करना पड़ा।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR दर्ज:2025 में कोलकाता के ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप

तस्वीर 31 मार्च 2025 को कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम की है, जिसमें ममता बनर्जी भी शामिल हुई थीं।

तस्वीर 31 मार्च 2025 को कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम की है, जिसमें ममता बनर्जी भी शामिल हुई थीं।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विवाद उस बयान को लेकर है, जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments