Last Updated:
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कपासहेड़ा में 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी चंदन कुमार को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है. आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है.
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में तीन साल की बच्ची की सांसें छीनने वाले दरिंदे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है.
Delhi Crime News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक दरिंदे को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इस दरिंदे ने पुलिस पर गोली चलाने से भी गुरेज नहीं किया. नतीजतन, पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. इस मुठभेड़ के दौरान, एक गोली दरिंदे के पैर में जा धंसी. जिसके बाद, इसको काबू कर समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज फिलहाल जारी है. पुलिस ने अनुसार, इस दरिंदे को 3 साल की मासूम की हत्या का आरोप है.
- पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 की शाम कपासहेड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक 3 साल की बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी.
- कई दिनों की कवायद के बावजूद पुलिस को बच्ची नहीं मिली. 14-15 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि एफआईएमटी कॉलेज के पास नाले से एक बच्ची का शव मिला है. इस बच्ची का शव लापता हुई बच्ची की डिअेल और हुलिए से मेल खा रही है.
- इस जानकारी के बाद, पुलिस की एक टीम फौरन मौके लिए रवाना हो गई. शव की शिनाख्त लापता बच्ची के तौर पर हुई. इसके बाद, मौके से सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम टीम को भी मौके पर बुला लिया गया.
- वहीं, बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने हत्यारे की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया.
- लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस को एक फुटेज मिली, जिसमें यह बच्ची एक शख्स के साथ दिखाई दी. फुटेज देखते ही परिजनों ने उस शख्स को पहचान लिया. आरोपी उसी बिल्डिंग में रहता था, जहां बच्ची अपने परिवार के साथ रहती थी.
कापसहेड़ा गांव से अरेस्ट हुआ आरोपी दरिंदा
जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी की पहचान चंदन कुमार (37) के तौर पर की है. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है. वह कपासहेड़ा में किराये पर रहकर टेलर का काम करता था. इसके बाद, पुलिस ने आरोपी चंदन की तलाश शुरू कर दी. इसी बीच, पुलिस को इंटेल मिला कि आरोपी कापसहेड़ा गांव में छिपा हुआ है. इंटेल मिलते ही पुलिस आरोपी चंदन की तलाश में निकल पड़ी. पुलिस के अनुसार, जैसे ही टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने देसी पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा जवाबी कार्रवाई की. इस कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया.
पूछताछ में आरोपी ने कबूली हत्या की बात
दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपी चंदन कुमार ने 3 साल की बच्ची की हत्या करना कबूल कर लिया है. हालांकि पुलिस अभी हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है. उसकी पत्नी और पांच साल का बेटा उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित उसके पैतृक गांव में रहते हैं. वह अकेले कपासहेड़ा में रहकर काम करता था. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…और पढ़ें



