वाराणसी में बुधवार को एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हो रहा है। नमो घाट पर क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे। पलक झपकते ही वह एक्शन में आ गए। कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर चढ़कर लौट गए। राफेल, सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमानों में आसमान में करतब दिखाए। राफेल की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। लड़ाकू विमानों ने गंगा नदी पर बेहद नीचे (लो-लेवल फ्लाईपास्ट) कर लोगों को रोमांचित किया। एयर शो की शुरुआत सूर्य किरण के साथ हुई। घाट पर एयरफोर्स ने लड़ाकू विमानों की उड़ान से जुड़ी जानकारी दी। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। दर्शकों को तीन लेयर की जांच के बाद एंट्री दी गई। एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष के अवसर पर एयर शो किया जा रहा है। यह तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे। एयर शो रिहर्सल में कुल 100 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और विंटेज विमान सारनाथ शामिल है। देशभर के 12 एयरपोर्ट से ये विमान उड़ान भरकर पहुंचे। 2 तस्वीरें देखिए…
Source link
काशी में क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे: राफेल समेत 52 लड़ाकू विमान दिखा रहे करतब, एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल – Varanasi News
RELATED ARTICLES