Homeटेक्नोलॉजीकेजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित: कहा- एथेनॉल...

केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित: कहा- एथेनॉल या पेपर लीक पर बोलने वालों का अकाउंट बंद किया जा रहा




आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने उन लोगों से भी संपर्क करने की अपील की है जो इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेटा के भारत स्थित कार्यालय में पूछताछ करने पर पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्रतिबंधित है और भारत में उपलब्ध नहीं है। केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जो भी व्यक्ति एथेनॉल या पेपर लीक के खिलाफ बोल रहा है, उसके सोशल मीडिया अकाउंट को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी और को भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे उन्हें मैसेज करें। खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments