Homeटेक्नोलॉजीकेरल-वाइस चांसलर बोले-वंदे मातरम् विरोधी अपनी मां को नही जानते: माता-पिता...

केरल-वाइस चांसलर बोले-वंदे मातरम् विरोधी अपनी मां को नही जानते: माता-पिता बच्चों को आदर्श नागरिक बनाएं; छात्र संगठनों ने RSS एजेंडा बढ़ाने का आरोप लगाया


  • Hindi News
  • National
  • Kerala University VC Vande Mataram Row | Student Groups Protest RSS Agenda

तिरुवनंतपुरम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो)

केरल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मोहनन कन्नुम्मल ने शनिवार को कहा कि जो लोग वंदे मातरम् का विरोध करते हैं, वे नहीं जानते कि उनकी मां कौन हैं। देश को मदर इंडिया कहा जाता है और इसी सोच से वंदे मातरम् का संबंध है।

कन्नुम्मल ने यह बयान तिरुवनंतपुरम के मणिविला में आरएसएस के युवा सम्मेलन में दिया। छात्र संगठनों सएफआई और केएसयू ने कन्नुम्मल पर यूनिवर्सिटी मेंआरएसएस का एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है।

quote image 30 1786821602382

वाइस चांसलरों पर आरएसएस का एजेंडा बढ़ाने का आरोप

कन्नुम्मल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब केरल में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलरों की आरएसएस से नजदीकी को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है।

केरल के राज्यपाल ने कन्नुम्मल की वाइस चांसलर पद पर नियुक्ति पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने सवाल उठाए हैं। दोनों गठबंधनों ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भगवा रंग देने की कोशिश का आरोप लगाया है।

29 जुलाई को नया कानून बना, वंदे मातरम् के अपमान पर 3 साल सजा

वंदे मातरम् को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदे मातरम् को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

3ddbf35a f12c 49b3 9f9b a88f4788d1c7 1786802723257

केंद्र का आदेश- पहले वंदे मातरम् , फिर जन गण मन होगा

गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन और बजाने को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। इसमें दोनों के सही बोल, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया था।

निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम् और जन गण मन दोनों गाए या बजाए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम् और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। अगर किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का अपना राज्य गीत भी है, तो पहले राज्य गीत फिर वंदे मातरम् और अंत में जन गण मन रहेगा।

8ddcd403 a377 46a0 8b11 cbf4afcc52c9 1783691688

28 जनवरी को पहली बार आदेश आया

इससे पहले 28 जनवरी को भी सरकार ने सभी राज्यों को यही आदेश दिया था। इसमें मुताबिक सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत में राष्ट्रगीत बजाया जाएगा।

वंदे मातरम् के समय हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा। राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे। इनकी कुल अवधि 3.10 मिनिट है। पहले दो अंतरे गाए जाते थे।

सिनेमा हॉल को नए नियमों से दूर रखा गया है। यानी सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले वंदे मातरम् बजाना और खड़ा रहना अनिवार्य नहीं होगा।

अगर किसी न्यूजरील या डॉक्यूमेंट्री फिल्म के हिस्से के रूप में राष्ट्रगीत बजाया जाता है, तो दर्शकों को उस दौरान खड़ा होना जरूरी नहीं होगा।

ce9db9d2 e609 4f14 a5a5 ff6d07ffad7f 1786802958007

ये खबर भी पढ़ें…

भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की:राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं; कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् गायन के दौरान राहुल , खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे।

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् गायन के दौरान राहुल , खड़गे और सोनिया गांधी इशारों में बात करते दिखे।

भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments