Homeट्रैवलकैमरा लेकर पहुंचे इस पार्क में! यहां हर प्वाइंट से दिखता है...

कैमरा लेकर पहुंचे इस पार्क में! यहां हर प्वाइंट से दिखता है नेचर का ऐसा नजारा


Last Updated:

Nature Photography Rajasthan: अगर आपको फोटोग्राफी और प्रकृति से प्यार है, तो राजस्थान का यह खूबसूरत पार्क आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य, मनमोहक दृश्य और शांत वातावरण इस स्थान को फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास बनाते हैं. पार्क का हर कोना ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने खुद उसे कैमरे में कैद होने के लिए सजाया हो. यहां आने वाले पर्यटक लैंडस्केप, वन्यजीव, पक्षियों और सूर्यास्त के शानदार दृश्यों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करते हैं. सोशल मीडिया के दौर में यह स्थान इंस्टाग्राम और ट्रैवल फोटोग्राफी के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. परिवार, मित्रों और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह पार्क एक बेहतरीन घूमने की जगह है.

भरतपुर का विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क न सिर्फ पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है. बल्कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां हर मौसम में प्रकृति का अलग रंग देखने को मिलता है. लेकिन कुछ खास प्वाइंट ऐसे हैं. जहां से पूरे पार्क का अद्भुत नजारा कैमरे में कैद किया जा सकता है. यही वजह है कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इन जगहों को अपनी फोटोग्राफी लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं.

HYP 5856416 keoladeonationalpark22 watermark 20062026 124704 3

पार्क के अंदर बने वॉच टावर और ऊंचे व्यू प्वाइंट फोटोग्राफर्स के लिए सबसे बेहतरीन जगह माने जाते हैं. यहां से दूर-दूर तक फैले वेटलैंड, पेड़-पौधे और पक्षियों की हलचल एक ही फ्रेम में कैद हो जाती है. खासकर सुबह और शाम के समय यहां की रोशनी तस्वीरों को और भी शानदार बना देती है. जो काफी अच्छा और खास माना जाता है.

HYP 5856416 img20260620wa0022 watermark 20062026 124923 4

केवलादेव नेशनल पार्क में सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बेहद आकर्षक होता है. जब सूरज की पहली किरणें पानी पर पड़ती हैं.तो पक्षियों की परछाइयां एक अलग ही दृश्य बनाती हैं. इसी तरह शाम को ढलते सूरज के साथ आसमान के बदलते रंग फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड तैयार करते हैं. जहां पार्क में आने वाले फोटोग्राफर इन नजरों को कैद करते नजर आते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5856416 img20260620wa0019 watermark 20062026 125050 5

पार्क के अंदर मौजूद झीलें और तालाब फोटोग्राफी के लिए सबसे पसंदीदा लोकेशन हैं. यहां प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा देखने को मिलता है. जहां वे पानी में तैरते उड़ते और शिकार करते नजर आते हैं. इस दौरान कैमरे में कैद किए गए पल बेहद जीवंत और नैचुरल लगते हैं. जो काफी खास होते है.

HYP 5856416 images 2 watermark 20062026 125246 6

केवलादेव पार्क के घने पेड़ और जंगल के रास्ते भी फोटोग्राफी के लिए खास माने जाते हैं. यहां पेड़ों के बीच से आती रोशनी और प्राकृतिक फ्रेम तस्वीरों को एक अलग गहराई देते हैं. खासकर साइकिल या रिक्शा से घूमते समय कई ऐसे एंगल मिल जाते हैं. जो फोटो को खास बना देते हैं. और एक अच्छा प्राकृतिक अनुभव देता है.

HYP 5856416 img20260209wa0018 watermark 20062026 125718 7

केवलादेव नेशनल पार्क के ये खास फोटोग्राफी प्वाइंट हर पर्यटक के अनुभव को यादगार बना देते हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और जीव-जंतुओं की विविधता हर क्लिक को खास बना देती है. अगर आप भी फोटोग्राफी के शौकीन हैं. तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments