Homeटेक्नोलॉजी'कॉकरोचों' के प्रदर्शन में आतंकी पन्नू की एंट्री: CJP लीडर्स से...

‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन में आतंकी पन्नू की एंट्री: CJP लीडर्स से जूम मीटिंग का दावा; बोला- दिल्ली-मोदी को गिराना है, तख्तापलट होकर रहेगा – Amritsar News


आतंकी पन्नू ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हो गई है। उसने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उससे CJP के नेताओं के साथ जूम मीटिंग की है। इसमें आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। वीडियो में पन्नू क

.

आज जूम मीटिंग में CJP और मैंने जो ऐलान किया है, उसे याद रखो। दिल्ली को और मोदी को गिराना है। मोदी की हुकूमत का तख्ता पलट किया जाएगा। यह पक्का हल नहीं है। इसका पक्का हल भारत का विघटन करना है, भारत को तोड़ना है।

QuoteImage

आतंकी पन्नू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। हालांकि, इसमें कही बातों की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

CJP के आंदोलन में निहंग भी दिल्ली पहुंचे हैं।

CJP के आंदोलन में निहंग भी दिल्ली पहुंचे हैं।

मंगलवार को प्रदर्शन में निहंग भी पहुंचे

इधर, CJP के आंदोलन में निहंग भी शामिल होंगे। ब्लू फोर्स निहंगों की टीम मंगलवार देर शाम 7 बजे जंतर-मंतर पहुंची। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारियों में बड़ा उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग को देखकर कहा, “हमारे अंदर जो जान आ गई है ना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो।

इसी दौरान जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण ली थी। पुलिस जब उन्हें पीटने के लिए पहुंची तो आंदोलनकारियों ने गुरुद्वारे के अंदर आकर गेट बंद कर दिया। जिस वजह से पुलिस उन्हें नहीं खदेड़ सकी और बाहर ही रुकना पड़ा। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इसका वीडियो पोस्ट किया है।

निहंगों को देखकर हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करतीं 2 युवा आंदोलनकारी लड़कियां।

निहंगों को देखकर हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करतीं 2 युवा आंदोलनकारी लड़कियां।

जानिए, आंदोलन को लेकर निहंग संगठन ने क्या कहा ब्लू फोर्स निहंग संगठन के मुखी निहंग वरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को हमारी टीम के करीब 30 से 40 सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। पंजाब से भी कई निहंग वहां पहुंच चुके हैं और अन्य सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम की ओर से प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए पंखे और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि ये निहंग संगठन गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक सुब्हान रंगरीज से माफी मंगवाने के बाद सुर्खियों में आया था। इसी संगठन ने उसके घर जाकर उसे पकड़ा था और फिर माफी मंगवाने के बाद गाजियाबाद पुलिस के हवाले किया था।

निहंगों से मुलाकात के दौरान युवती पुलिस लाठीचार्ज की वजह से काफी घबराई हुई नजर आई।

निहंगों से मुलाकात के दौरान युवती पुलिस लाठीचार्ज की वजह से काफी घबराई हुई नजर आई।

अब जानिए, कैसे बंगला साहिब गुरुद्वारे में जमा हुए प्रदर्शनकारी

सांसद हरसिमरत बादल ने एक वीडियो ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं हर उस सेवादार और सिख पंथ के हर सदस्य के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं जो विनम्रता और करुणा के साथ सेवा कर रहे हैं। सेवा की यही भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत और हमारी सबसे गौरवशाली विरासत है।

वहीं अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने लिखा- सेवा सिखों का कोई कर्तव्य नहीं है, बल्कि यह हमारी पहचान है। जरूरतमंदों को गुरु के दरबार में हमेशा शरण मिलेगी। आज जब विद्यार्थी सुरक्षा और सम्मान की तलाश में हैं, तब हमारे गुरुद्वारे एक बार फिर आश्रय, भोजन, देखभाल और सबसे महत्वपूर्ण, आशा का स्रोत बन गए हैं। सिख पंथ पर गर्व है कि वह हमारे युवाओं के साथ खड़ा है और भारत को एक बार फिर याद दिला रहा है कि सेवा ही साहस का सर्वोच्च रूप है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी गुरुद्वारे के अंदर हैं और पुलिस बाहर खड़ी है। यह वीडियो 20 जुलाई का माना जा रहा है जब कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों ने संसद कूच की कोशिश की और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं।

बंगला साहिब गुरुद्वारे में आंदोलनकारियों के PHOTOS..

बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण लेने के लिए आए आंदोलनकारी युवा।

बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण लेने के लिए आए आंदोलनकारी युवा।

गुरुद्वारे के अंदर आने के बाद आंदोलनकारियों ने गेट बंद कर दिया।

गुरुद्वारे के अंदर आने के बाद आंदोलनकारियों ने गेट बंद कर दिया।

आंदोलनकारी गुरुद्वारे के अंदर रहे और पुलिस बाहर ही खड़ी रही।

आंदोलनकारी गुरुद्वारे के अंदर रहे और पुलिस बाहर ही खड़ी रही।

******************* ये खबर भी पढ़ें…

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई

comp 19 81784652693 1784703968

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बंट गई है। एक तरफ दिलजीत दोसांझ और सोनू सूद ने लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी मांगों को जायज ठहराया है। वहीं बब्बू मान ने आंदोलन के समर्थन से इनकार कर दिया।

बब्बू मान ने तो सीधे सवाल उठाया कि जब 2020 में दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ तो CJP बनाने वाले अभिजीत दीपके वहां आए थे क्या?। पंजाबी हर बार लाठियां खाने के लिए आगे नहीं आ सकते। वहीं जसबीर जस्सी ने सभी पार्टियों को अपील की कि इस मामले को संवेदनशीलता से देखा जाए। इसका राजनीतिकरण न किया जाए। एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर टूटे हुए दिल की इमोजी लगाई (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments