Homeटेक्नोलॉजीकोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें: योग...

कोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें: योग इसमें मददगार, यह सबको जोड़ता है; पीएम ने 5 आसन किए, लोगों को सिखाया


कोलकाता8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम ने कोलकाता के रेड रोड पर योग किया। उनके साथ 35 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

पीएम मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से ज्यादा लचीले होना, 50 साल की उम्र में 30 से ज्यादा ऊर्जावान और 70 की उम्र में 50 साल से ज्यादा स्वस्थ रहना होना चाहिए।

पीएम ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है, जो लोगों, देशों और संस्कृतियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन माना जाता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पीएम के साथ कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर हजारों लोगों ने योग किया। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, त्रिकोणासन सहित 5 आसन किए। कॉमन प्रोटोकॉल योग सत्र के दौरान पीएम लोगों के बीच पहुंचे और उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में मदद करते नजर आए।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी बढ़ती उम्र के लिए योग है। इस थीम का मकसद यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है।

कोलकाता में मोदी लोगों के साथ योग किया, 8 तस्वीरें…

PM मोदी ने चालन क्रिया अभ्यास किया। यह शरीर को वार्म-अप करने में मदद करता है।

PM मोदी ने चालन क्रिया अभ्यास किया। यह शरीर को वार्म-अप करने में मदद करता है।

PM ने स्कंध चक्र अभ्यास किया। इसमें कंधों को गोलाकार घुमाया जाता है, जिससे कंधों और गर्दन की जकड़न कम होती है।

PM ने स्कंध चक्र अभ्यास किया। इसमें कंधों को गोलाकार घुमाया जाता है, जिससे कंधों और गर्दन की जकड़न कम होती है।

पीएम ने कटिचालन अभ्यास किया, जो कमर और रीढ़ की लचक बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

पीएम ने कटिचालन अभ्यास किया, जो कमर और रीढ़ की लचक बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

PM मोदी घुटनाचालन अभ्यास करते हुए। यह घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

PM मोदी घुटनाचालन अभ्यास करते हुए। यह घुटनों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पीएम ने लोगों के साथ ताड़ासन किया। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा-मजबूत बनाता है।

पीएम ने लोगों के साथ ताड़ासन किया। यह रीढ़ की हड्डी को सीधा-मजबूत बनाता है।

मोदी लोगों के बीच गए, योग कराया

पीएम ने शीतली प्राणायाम के दौरान लोगों को जीभ बाहर निकालने का इशारा किया।

पीएम ने शीतली प्राणायाम के दौरान लोगों को जीभ बाहर निकालने का इशारा किया।

प्रधानमंत्री लोगों के बीच भी पहुंचे और उन्हें सही योग मुद्राएं करने में मदद कीं।

प्रधानमंत्री लोगों के बीच भी पहुंचे और उन्हें सही योग मुद्राएं करने में मदद कीं।

योग सत्र के दौरान प्रधानमंत्री घूम-घूमकर लोगों के बीच गए।

योग सत्र के दौरान प्रधानमंत्री घूम-घूमकर लोगों के बीच गए।

पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें; कहा- योग बैलेंस जीवन की कला सिखाता है

  • 50 की उम्र में 30 जैसी एनर्जी जरूरी: जब हम हेल्दी एजिंग (उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने) के लिए योग की बात करते हैं,तो इसका मतलब है- उम्र बढ़ने से क्षमता कम न हो। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि 40 की उम्र में 20 जैसे लचीले हों। 50 की उम्र में 30 से ऊर्जावान रहें। 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें और स्वस्थ रहें। इसीलिए ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ थीम को सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए देखा जाना चाहिए।
  • सबको जोड़ता है योग: विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीर आ रही है। पूरा देश योग की उर्जा के चैत्नय से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ दिख रहा है। यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है। योग सबको साथ लाता है।
  • योग सबके लिए: योग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार पर बन जाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है। यह किसी एक आयु वर्ग के लिए सीमित नहीं है। योग सबके लिए है।
  • योग स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी: आज के आधुनिक समय में लोग जीवन के असतुंलन से जूझ रहे हैं। उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। योग बैलेंस जीवन जीने की कला सिखाता है। जब हम हमारे शरीर को सही तरीके से चलाना सीख लेते हैं तो स्वास्थ्य हमारा स्वभाव बन जाता है। योग केवल शरीर के स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाता है।

देश-दुनिया में योग दिवस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

06:07 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

नेपाल के पोखरा स्टेडियम में योग दिवस मनाया गया

05:29 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

NCC कैडेट्स ने रियासी के मशहूर चिनाब रेल ब्रिज पर योग किया

05:25 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

योग दिवस समारोह के दौरान PM मोदी लोगों की मुद्राएं सुधारते नजर आए, 4 तस्वीरें

media 97b7d545 8a34 4a1c 93b7 0a045650681c 1782019309
media e91593d2 1be4 4097 9dc2 cc678ae86ad4 1782019308
media 908039d3 e520 4f2b b696 a03cadc31ce8 1782019308
media 5022b194 6b65 49a6 901d 771533de7f63 1782019332

04:34 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रेड रोड: जहां PM ने योग किया, वहां कभी उतरते थे लड़ाकू विमान

8ea821ff 07c1 48fe b4da 1e1f9dc6d832 1781932860
  • रेड रोड कोलकाता का एक ऐतिहासिक और प्रमुख मार्ग है। यग ईडन गार्डन्स से फोर्ट विलियम तक फैला है।
  • इतिहासकारों के मुताबिक, इस सड़क का निर्माण करीब 1820 में हुआ था। शुरुआत में इसे ‘सेक्रेटरीज वॉक’ कहा जाता था।
  • यह रास्ता तत्कालीन गवर्नर जनरल के सचिव के आवागमन के लिए बनाया गया था, ताकि वे राजभवन से शहर के दक्षिणी हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकें।
  • रास्ते पर लाल रंग की ईंटों के छोटे-छोटे टुकड़े बिछाए गए थे। इसी वजह से लोगों ने इसे ‘रेड रोड’ कहना शुरू कर दिया।
  • अक्टूबर 1985 में रेड रोड का आधिकारिक नाम इंदिरा गांधी सरणी रखा गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की जुबान पर आज भी इसका पुराना नाम रेड रोड ही कायम है।
  • पुराने दस्तावेजों और किताबों में इसका जिक्र ‘लेडीज माइलट के नाम से भी मिलता है, क्योंकि उस दौर में यूरोपीय महिलाएं यहां सुबह और शाम सैर करने आती थीं।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, 1941 से 1945 के बीच जापानी हवाई हमलों के खतरे को देखते हुए रेड रोड को अस्थायी एयरस्ट्रिप में बदल दिया गया था।
  • इस सड़क का इस्तेमाल मित्र देशों के लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने और उतरने के लिए किया जाता था। इसके लिए आसपास की ट्राम सेवाओं के मार्ग तक बदलने पड़े थे।
  • रेड रोड पर 1911 में ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के स्वागत में भव्य परेड आयोजित की गई थी।
  • आज भी पश्चिम बंगाल का गणतंत्र दिवस परेड हर साल 26 जनवरी को इसी सड़क पर आयोजित होता है।

04:06 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में गंगा नदी के बीच विवादा क्रूज पर लोगों ने योगासन किए

04:04 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी नड्डा बोले- लंबे समय तक काम करने की ऊर्जा देता है योग

दिल्ली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि योग मानसिक जागरूकता बढ़ाता है, मन को शांत रखता है और लंबे समय तक काम करने की ऊर्जा देता है।

03:54 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के पिछले 11 योग दिवस; PHOTOS

c85nvu1781958904 1782003197

03:43 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना CM चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में स्वामी रामदेव के साथ योग किया

03:42 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान CM भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू में योग किया

03:19 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वडोदरा में लोगों ने पानी के अंदर योग किया

03:07 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में योग दिवस समारोह में शामिल हुए

02:39 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गुरुग्राम में योग किया

02:30 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी CM योगी ने झांसी में सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया

02:21 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री शाह ने अहमदाबाद में योग किया

02:03 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और असम CM हिमंता गुवाहाटी में योग किया

02:02 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में लोगों के साथ योग किया

02:01 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शिलांग में योग किया

01:31 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- योग पर्सनल लाइफस्टाइल नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है

पीएम मोदी ने कहा- आधुनिक समय में जीवन के असतुंलन से जूझ रहे हैं। उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। योग में बैलेंस जीवन जीने की कला सिखाता है। जब हम हमारे शरीर को सही तरीके से चलाना सीख लेते हैं तो स्वास्थ्य हमारा स्वाभव बन जाता है। योग केवल सिर्फ शरीर के स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाता है। हमें क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए, इसका बोध योग करवाता है।

योग आज के सिर्फ हमारी पर्सनल लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है, इतना ही नहीं है, बल्कि ये एक जरूरत भी है। योग दिवस के मौके पर करोड़ों लोग योग से जुड़ते हैं, आइए हम संकल्प ले योग को सिर्फ एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे।

भारत में, हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, और पूर्व में पूर्वोत्तर और बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ लगता है।

01:23 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है

screenshot 2026 06 21 065350 1782005059

पीएम ने कहा- योग दिवस के मौके पर बंगाल में होना बहुत खास है। बंगाल की पवित्र भूमि, जहां विवेकानंद जैसे लोग ने योग से दुनिया को परिचित किया। लहिरि महाशय जैसे महान योगियों ने परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज उसी धरती पर सामूहिक योग का अनुभव अलग आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है।

योग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार पर बन जाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है। यह किसी एक आयु वर्ग के लिए सिमित नहीं है। भारत में हम देखते आए हैं, योग मानव जीवन के चेतना के साथ उर्जा के साथ एक प्रकाश भी है।

इसलिए इस साल योग दिवस की थीम रखी गई है, योगा फॉर हेल्पिंग एजिंग। उम्र बढ़ने पर भी हम स्वस्थ रह सकते हैं। हम उर्जावान और सक्रिय रह सकते हैं।

01:18 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- दुनिया के हर हिस्से से योग की अद्भुत तस्वीर

पीएम मोदी ने कहा- 21 जून का ये दिन पृथ्वी के कुछ भू भाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण ये दिन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है।

विश्व के अलग अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीर आ रही है। पूरा देश योग की उर्जा से चैत्नय से भरा हुआ नजर आ रहा है। पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा हुआ दिख रहा है।

यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है। योग सबको साथ लाता है। मैं इस मौके पर पूरे विश्व को संपूर्ण मानव समुदाय को योग दिवस की बहुत बहुक शुभकामनाएं देता हूं।

01:08 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी कोलकाता के रेड रोड पहुंचे; हजारों लोग जुटे

01:04 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु योग कार्यक्रम में पहुंचे; VIDEO

12:45 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने लद्दाख में योग किया

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 47वीं बटालियन ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया।

12:43 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात में स्विमिंग पूल में महिलाओं ने योग किया

गुजरात के वडोदरा में सामा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में महिलाओं ने एक्वा योग किया।

12:42 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में बाबा रामदेव का योग कार्यक्रम

12:38 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट ने मोदी की योग करते हुए सैंड आर्ट बनाई; VIDEO

12:24 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

योग दिवस के लिए 21 जून का दिन क्यों चुना

क्योंकि उत्तरी गोलार्ध में यह साल का सबसे लंबा दिन (ग्रीष्म संक्रांति) होता है। योग परंपरा के अनुसार, इसी दिन से भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग का ज्ञान देना शुरू किया था, इसलिए इसे योग की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। 21 जून 2015 को नई दिल्ली के राजपथ पर पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पीएम मोदी के साथ 35,985 लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।

12:23 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता में रेड रोड पर योग डे मनाया जाएगा; कार्यक्रम स्थल का VIDEO

12:21 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में प्रिंसिप घाट पर योग डे की तैयारी; VIDEO

12:13 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर लेजर लाइट शो; VIDEO

12:12 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

हावड़ा ब्रिज पर योग दिवस पर ड्रोन शो; VIDEO

12:09 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

12 साल पहले मोदी ने यूएन में प्रस्ताव रखा था

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत का आइडिया पीएम मोदी ने दिया था। उन्होंने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने पहले संबोधन के दौरान दुनिया से योग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने की अपील की थी।

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रिकॉर्ड 177 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। यह संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे ज्यादा समर्थन पाने वाले प्रस्तावों में से एक था।

807bb5ec 5784 4754 8642 c7feb27d0704 1781934011

12:08 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी दूसरी बार पूर्वी राज्य में योग दिवस मनाएंगे

योग दिवस पर अब तक 11 कार्यक्रम हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 5 बार उत्तर भारत यानी दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, लखनऊ और श्रीनगर में हुए हैं। दो बार दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम और मैसूर में हुए। पूर्वी भारत में दूसरी बार इसका आयोजन हो रहा है। कोलकाता से पहले 2019 में झारखंड में मनाया गया था। एक बार अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ।

12692330 051c 45ac 9f5b 106d251b9538 1781932642

12:07 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

190 से ज्यादा देशों में योग दिवस मनाया जाता है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है, यानी संयुक्त राष्ट्र के लगभग सभी सदस्य देशों में किसी न किसी रूप में इसके कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक स्वास्थ्य और वेलनेस अभियानों में से एक माना जाता है।

भारतीय दूतावास और संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी हर साल विशेष कार्यक्रम आयोजित करती हैं।

608c4a3d d11a 456f 81b3 bb376a566835 1 1781932676

12:07 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

आधुनिक योग में 200 से ज्यादा आसन, इनमें 6 सबसे आसान

प्राचीन ग्रंथ हठ योग प्रदीपिका में 84 प्रमुख आसनों का उल्लेख मिलता है, जबकि आधुनिक योग में 200 से अधिक आसन प्रचलित हैं। इनमें से रोजमर्रा के लिए 6 आसन काफी सरल हैं। जिन्हें रोजाना किया जा सकता है।

योग आसनों से जुड़े 4 रोचक फैक्ट्स…

सूर्य नमस्कार कोई एक आसन नहीं, बल्कि 12 अलग-अलग आसनों का क्रम है, जो पूरे शरीर की एक्सरसाइज माना जाता है।

शवासन देखने में सबसे आसान लगता है, लेकिन पूरी तरह मन और शरीर को शांत रखना सबसे कठिन आसनों में माना जाता है।

वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन है, जिसे खाना खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है।

वृक्षासन और गरुड़ासन जैसे आसन पक्षियों और जानवरों की मुद्राओं से प्रेरित हैं।

cb1078e2 59c8 4a00 97ce beffae273323 1781932691

12:06 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

योग करने का सही समय क्या है, मेडिकल साइंस क्या कहता है?

योग का कोई एक ‘अनिवार्य’ समय नहीं है, लेकिन सुबह खाली पेट योग करना सबसे बेहतर माना जाता है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण हैं।

1. सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है: अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन (ACSM) के अनुसार, सुबह व्यायाम करने से नियमितता बनाए रखना आसान होता है और मानसिक ऊर्जा बढ़ती है। सुबह कॉर्टिसोल का स्तर स्वाभाविक रूप से अधिक होता है, जिससे शरीर सक्रिय रहता है। 2. खाली पेट योग क्यों: नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंटरी एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ (NCCIH), अमेरिका के अनुसार, भोजन के तुरंत बाद योग करने से पेट में असहजता, एसिडिटी और मतली की समस्या हो सकती है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद योग करने की सलाह दी जाती है।

dba2af0a ff1d 456c 92e8 7812efa526b3 1781938363

12:06 AM21 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अब तक हुए 12 इंटरनेशनल योग दिवस की थीम

a19f1d6c cdfb 4c0d 825b d90c2cf7df4e 1781932660

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments