Homeट्रैवलक्या है ये अनूठा ट्रेंड? पहाड़-बीच की सैर छोड़ लोग खा रहे...

क्या है ये अनूठा ट्रेंड? पहाड़-बीच की सैर छोड़ लोग खा रहे ‘जेल की हवा’


Last Updated:

Prison Tourism Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया टुरिज्म ट्रेड वायरल हो रहा है. लोगों अपने दोस्तों को जेल चलने का प्लान करने के लिए कह रहे हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ये ट्रिप ही जेल की है.यदि अब तक आपको प्रिजन टूरिज्म के बारे में नहीं पता है, तो ये लेख आपके लिए है.

कभी आपने सोचा है कि जेल के अंदर की जिंदगी वास्तव में कैसी होती है? फिल्मों, वेब सीरीज और एस्केप रूम गेम्स ने जेल को अक्सर रोमांच और रहस्य से जोड़कर दिखाया है. लेकिन असल जिंदगी में जेल का अनुभव बिल्कुल अलग और गंभीर होता है.

image 2026 05 e3a84a7b199c4f1c19bd1f7797b5df04

आजकल दुनिया भर में “प्रिजन टूरिज्म” यानी जेलों को देखने और उनके अनुभव को समझने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लोग अब किताबों, स्क्रीन से अलग उन जगहों पर जाकर महसूस करना चाहते हैं, जहां सालों कैद रहती हैं कंपा देने वाली कहानियां.

image 2026 05 a1755b63efa08486c10af89d5db29d63

इसी दिशा में भारत में भी एक नया कदम उठाया गया है. हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में “Feel the Jail” नाम का एक नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया गया है. इसके साथ ही एक जेल म्यूजियम भी खोला गया है, जिसे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन (SICA) में स्थापित किया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

image 2026 05 15b1e4918e74f09ba43fbccb7696c28f

इस अनोखे अनुभव में आम लोग अपनी इच्छा से 12 घंटे या 24 घंटे जेल जैसे माहौल में रह सकते हैं. 12 घंटे के अनुभव के लिए लगभग 1000 रुपये और 24 घंटे के लिए 2000 रुपये का शुल्क रखा गया है. इसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि लोगों को जेल व्यवस्था, सुधार प्रक्रिया और कैदियों के पुनर्वास के बारे में जागरूक करना भी है.

image 2026 05 e0446c58db4e775c216ea5ac6920ae9f

इस अनुभव के दौरान लोगों को जेल जैसी सरल और सीमित सुविधाओं वाले वातावरण में रखा जाता है. कमरों में केवल एक साधारण बिस्तर, पीने के लिए मिट्टी का घड़ा और छोटा सा बाथरूम होता है. खिड़कियों पर लोहे की मोटी सलाखें होती हैं, जो बाहर की दुनिया से दूरी और कैद जैसा एहसास कराती हैं, लेकिन साथ ही न्यूनतम आराम और वेंटिलेशन भी दिया जाता है.

image 2026 05 d625dcf89df6515be5390645b1100a82

इसके साथ ही नए जेल म्यूजियम में ट्रेवलर्स को जेलों के इतिहास, उनके विकास और समय के साथ बदलती सुधार प्रणालियों के बारे में जानकारी दी जाती है. यह अनुभव लोगों को सोचने पर मजबूर करता है कि कानून, सजा, सुधार और समाज में कैदियों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है.

image 2026 05 a73c9dbbcd5ecdb882548725bf074afd

दुनिया भर में भी यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. पुराने जेल अब सिर्फ बंद इमारतें नहीं रह गए हैं, बल्कि उन्हें म्यूजियम, मेमोरियल और एक्सपीरियंस सेंटर में बदल दिया गया है. इसे “डार्क टूरिज्म” का हिस्सा माना जाता है, जहां लोग इतिहास के कठिन और दर्दनाक पहलुओं को जानने के लिए जाते हैं. भारत के 6 जेलों में आप इस तरह के एक्सपीरियंस के लिए जा सकते हैं. दुनिया के कई फेमस जेलों में भी इस तरह की पहल शुरू की गयी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments