Last Updated:
शीतल रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद शनिवार रात एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई. फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद माता-पिता और उनकी दो बेटियों को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान 5 साल की बेटी आर्या की मौत हो गई. परिवार के बाकी सदस्यों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ हुआ क्या एक्शन, जानने के लिए पढ़ें आगे…
सूरत में फूड पॉइजनिंग की वजह से पांच साल की एक बच्ची की जान चली गई है.
Surat Food Poisoning Case: सूरत में एक परिवार के लिए रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना जानलेवा साबित हो गया. रेस्टोरेंट से आए इस जहरीले खाने की वजह से 5 वर्षीय आर्या की जान चली गई. वहीं परिवार के चार अन्य सदस्य अभी भी हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लग रहे हैं. इन सभी को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में शनिवार रात भर्ती कराया गया था. जानकारी के मुताबिक, सूरत के इस परिवार ने शनिवार रात शीतल रेस्टोरेंट से खाना मंगाया था. खाना खाने के कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई. देखते ही देखते सभी की हालत गंभीर होती चली गई. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल में माता-पिता और उनकी दो बेटियों का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वहीं, इलाज के दौरान 5 साल की आर्या की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. फूड पॉइजनिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए शीतल रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है. अधिकारियों की ओर से रेस्टोरेंट में बिकने वाले खाने और वहां की साफ-सफाई समेत दूसरी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है.
परिवार की ओर से अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है. परिवार का आरोप है कि रेस्टोरेंट से खाना मंगाने के बाद ही सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ी. अब जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि परिवार के बीमार होने की असली वजह क्या थी और खाने में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं. फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है. रेस्टोरेंट को सील करने के बाद वहां से लिए गए खाने के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें



