Homeटेक्नोलॉजीखेड़ा बोले- मोदी जो बोलते नहीं, थरूर सुन लेते हैं: कांग्रेस...

खेड़ा बोले- मोदी जो बोलते नहीं, थरूर सुन लेते हैं: कांग्रेस सांसद ने G7 समिट में भारतीय नाविकों का मुद्दा उठाने पर पीएम की तारीफ की थी


नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के G7 समिट में भारतीय नाविकों का मुद्दा उठाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तारीफ की थी। अब थरूर की पार्टी के लोग ही उनकी आलोचना कर रहे हैं।

पवन खेड़ा ने शनिवार को थरूर पर तंज कसते हुए कहा- मेरे सीनियर सहयोगी शशि थरूर पीएम मोदी की तारीफ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अब वे वो बातें भी सुन सकते हैं जो मोदी ने कभी कही ही नहीं।

दरअसल 18 जून को फ्रांस में G7 समिट के दौरान पीएम ने ट्रम्प से मुलाकात के दौरान भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया था। थरूर ने कहा था कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने भारत का पक्ष साफ कर दिया था।

थरूर ने कहा था कि यह संदेश देना जरूरी है कि युद्ध के समय, कमर्शियल जहाजों पर काम करने वाले आम नागरिकों और नाविकों को लड़ाई का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वे सैनिक नहीं होते, और यही संदेश पीएम मोदी ने दिया।

पवन खेड़ा ने लिखा- मोदी के भक्त जितना वे बोलते नहीं, उससे ज्यादा सुनते

quote image 17 1781987939

जी-7 के दौरान मोदी-ट्रंप मुलाकात पर विदेश मंत्रालय की जानकारी में न तो ओमान की खाड़ी में तीन भारतीय नाविकों की हत्या का जिक्र है, न ही ट्रंप के उस दावे का, जिसमें वे व्यापार के दबाव से भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने की बात कहते हैं। ईरान के युद्धपोत IRIS डेना पर हमले का भी उल्लेख नहीं है।

फिर भी, थरूर जी को न जाने कैसे जोरदार बातें, कड़ा विरोध और बिना समझौता किए की गई कूटनीति सुनाई दी, जो आधिकारिक रिकॉर्ड में कभी आई ही नहीं। शायद हम बाकी लोग आम इंसानी इंद्रियों तक ही सीमित हैं। ‘महा-मानव मोदी’ के भक्तों के लिए, वे जितना कम बोलते हैं, उन्हें उतना ही ज्यादा सुनाई देता है।

थरूर का जवाब- मैं जो पढ़ता हूं, उसे याद रखता हूं

थरूर ने X पर लिखा- जो लोग मानते हैं कि मैंने G7 में पीएम मोदी द्वारा कभी न कहे गए शब्द ‘सुने’, उनके लिए बता दूं कि मैं बस उनकी टिप्पणियों के बारे में पब्लिश रिपोर्ट का जिक्र कर रहा था।

उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत पढ़ता हूं और जो पढ़ता हूं उसे याद रखता हूं। मुझ पर कभी भी किसी तथ्य या बयान को गलत तरीके से पेश करने या तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप नहीं लगा है।’

18 जून: मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया

image resize color correction and ai 96 1781710081

पीएम मोदी ने 17-18 जून को G7 समिट में दोनों दिन होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया था। उन्होंने समिट के पहले दिन आउटरीच सेशन में कहा था कि इस अहम समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है और वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है।

वहीं ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बैठक में मोदी ने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी। पीएम ने कहा कि होर्मुज खुला रहना जरूरी है। मैं वेस्ट एशिया में शांति की कोशिशों में ट्रम्प की लीडरशिप की तारीफ करता हूं। ट्रम्प के नेतृत्व में शांति की उम्मीद दिख रही है।

46 6 1 1781710892

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

थरूर बोले- PM के नए लहजे का स्वागत: ट्रम्प के रिश्ते रीसेट करने की बात पर मोदी बोले थे- आपकी भावनाओं का सम्मान

comp 11 12 1757296343

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-अमेरिका में टैरिफ को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब की सराहना की। थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम में न्यूज एजेंसी ANI से कहा- मैं इस नए लहजे का एहतियात के साथ स्वागत करता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments