Homeट्रैवलगंगा के बीचों-बीच बसा बिहार का मिनी आइलैंड, सैलानियों के लिए खुला...

गंगा के बीचों-बीच बसा बिहार का मिनी आइलैंड, सैलानियों के लिए खुला कहलगांव, कब करेंगे दीदार


X

गंगा के बीचों-बीच बसा बिहार का मिनी आइलैंड, सैलानियों के लिए खुला कहलगांव

 

arw img

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में गंगा नदी के बीचों-बीच स्थित अद्भुत आइलैंड अब फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है. यहां आने वाले सैलानियों के लिए केवल लाइसेंसशुदा नावों की ही अनुमति होगी. पानी में उतरने की सख्त मनाही है. पॉलिथीन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है. इस अनोखे पर्यटन स्थल पर गंगा के बीच तीन खूबसूरत पहाड़ियां स्थित हैं, जिन्हें शांति बाबा (बुद्ध आश्रम), बंगाली बाबा (तापस आश्रम) और पंजाबी बाबा (नानकशाही आश्रम) के नाम से जाना जाता है, जिन्हें सरकार जल्द ही रॉक कट टेंपल के रूप में सुरक्षित घोषित करने जा रही है. वर्तमान में इन पहाड़ियों तक पहुंचने के लिए केवल नाव का ही सहारा है लेकिन पर्यटकों की राह को आसान और रोमांचक बनाने के लिए प्रशासन यहां जल्द ही रोपवे और लक्ष्मण झूला बनाने की तैयारी कर रहा है. गर्मी के मौसम में किसी विदेशी स्थल जैसा अहसास कराने वाले इस अलौकिक दृश्य का आनंद अब लोग इन जरूरी सुरक्षा शर्तों का पालन करते हुए आसानी से ले सकेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments