Last Updated:
Best Places to Visit in Azamgarh: समर वेकेशन शुरू होते ही हर कोई परिवार और दोस्तों के साथ कहीं न कहीं बाहर घूमने और एंजॉय करने की प्लानिंग करता है. इस मौसम में ज्यादातर लोग चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से बचने के लिए पहाड़ों या किसी ठंडे हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप आजमगढ़ में रहते हैं और छुट्टियों में बहुत दूर जाने के बजाय अपने आसपास ही कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां कम खर्च और कम समय में बेहतरीन पिकनिक मनाई जा सके, तो यह खबर आपके लिए है. हम आपको आजमगढ़ के 5 ऐसे जबरदस्त और बेस्ट पिकनिक स्पॉट्स के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवार और बच्चों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं और अपनी छुट्टियों को मजेदार बना सकते हैं.
गर्मियों की वेकेशन शुरू होते ही लोग छुट्टियों का आनंद लेने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना पसंद करते हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन और प्राकृतिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं. अगर आप आजमगढ़ में रहते हैं और आसपास घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ आराम से घूमकर छुट्टियों का मजा ले सकते हैं.

कई लोग ऐसे भी होते हैं जो छुट्टियों में दूर जाने की बजाय अपने शहर या गांव के आसपास ही किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश करते हैं. ऐसी जगह जहां परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर सुकून भरा समय बिताया जा सके, पिकनिक मनाई जा सके और गर्मियों की छुट्टियों को अच्छे से एंजॉय किया जा सके.

अगर आप भी आजमगढ़ में रहते हैं और ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सके, तो आज हम आपको आजमगढ़ के 5 बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां आप प्रकृति के बीच घूमने के साथ-साथ छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप आजमगढ़ जिले में किसी शांत और हरियाली से भरी जगह की तलाश में हैं, तो बुढ़नपुर क्षेत्र स्थित प्रथम देवस्थान आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. यहां आप पेड़-पौधों और प्राकृतिक वातावरण के बीच परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. मंदिर में पूजा-दर्शन करने के साथ-साथ यहां का शांत माहौल लोगों को काफी पसंद आता है. यह जगह किसी छोटे वन क्षेत्र जैसी महसूस होती है, जहां आप प्रकृति के करीब रहकर छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं.

अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां हिल स्टेशन जैसा सुकून महसूस हो, तो फूलपुर क्षेत्र का द्रोणाचार्य आश्रम आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यह स्थान नदी के किनारे प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित है. यहां एक तरफ गुरु द्रोणाचार्य और भगवान शिव का मंदिर है, जबकि दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है. परिवार और दोस्तों के साथ यहां घूमने, दर्शन करने और शांति से समय बिताने का अलग ही आनंद मिलता है.

अगर आप आजमगढ़ में रहते हुए गर्मियों में बीच जैसा नजारा देखना चाहते हैं, तो हाजीपुर और गोला बाजार क्षेत्र के पास सरयू नदी किनारे मौजूद यह जगह आपके लिए खास हो सकती है. गर्मियों के मौसम में यहां का दृश्य किसी बीच की तरह दिखाई देता है. हालांकि यहां पहुंचने का रास्ता थोड़ा कठिन है, इसलिए जाते समय सावधानी बरतना जरूरी है. नदी किनारे होने की वजह से यहां दिन के समय जाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. परिवार और दोस्तों के साथ यहां प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है.

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर क्षेत्र में भी एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट मौजूद है, जहां आप प्राकृतिक माहौल के साथ आधुनिक सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं. मेरी गांव में बने इस पिकनिक स्पॉट पर तालाब के किनारे बैठकर परिवार और बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते है. गांव के बीच बना यह स्थान लोगों को काफी आकर्षित करता है और छुट्टियां बिताने के लिए शानदार जगह माना जाता है.

अगर आप आजमगढ़ शहर में रहते हैं और शहर के पास ही किसी शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश कर रहे हैं, तो चंद्रमा ऋषि आश्रम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह आश्रम शहर मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां आप मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ नदी किनारे बैठकर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. आश्रम परिसर में लगे खूबसूरत पेड़-पौधे और शांत वातावरण लोगों को काफी सुकून देते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है.



