Homeट्रैवलगर्मी से राहत पाने के लिए ये 6 इंडोर स्पॉट्स बने लोगों...

गर्मी से राहत पाने के लिए ये 6 इंडोर स्पॉट्स बने लोगों की पहली पसंद


Last Updated:

Hyderabad heatwave relief spots: हैदराबाद में इन दिनों भीषण हीटवेव का असर देखा जा रहा है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. तेज धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए शहर के कुछ बेहतरीन इंडोर स्पॉट्स लोगों की पहली पसंद बन गए हैं. इनमें बड़े शॉपिंग मॉल्स, म्यूजियम, एंटरटेनमेंट जोन और एसी वाले पब्लिक प्लेसेस शामिल हैं, जहां लोग गर्मी से बचते हुए आराम से समय बिता सकते हैं. परिवार और युवाओं के लिए ये स्थान गर्मी के मौसम में सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहे हैं. इन इंडोर डेस्टिनेशन में न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि मनोरंजन और शॉपिंग का भी आनंद लिया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी में ऐसे स्थानों पर समय बिताना स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है.

बढ़ती तपिश और 40 डिग्री के पार जाते पारे के बीच हैदराबाद में घर से बाहर निकलना चुनौती बन गया है. ऐसे में शहर के इंडोर डेस्टिनेशंस राहत का बड़ा जरिया बने हैं. स्नो वर्ल्ड की बर्फबारी से लेकर पैराडॉक्स म्यूजियम के रोमांच तक, ये स्थान आपको भीषण गर्मी से बचाते हुए मनोरंजन का शानदार विकल्प देते हैं. आइए जानते हैं शहर के उन टॉप-6 कूल स्पॉट्स के बारे में जहाँ आप बजट में पूरा दिन बिता सकते हैं.

प्रसाद्स आईमैक्स गेमिंग जोन गर्मी से बचने के लिए मॉल जाना एक पुराना तरीका है लेकिन प्रसाद्स का गेमिंग जोन कुछ खास है। यहाँ आप लेजर शूटर, एस्केप टाइम, मिस्ट्री गेम्स और अत्याधुनिक वीआर गेम्स खेल सकते हैं। यह पूरा कॉम्प्लेक्स पूरी तरह से वातानुकूलित है टिकट: गेम्स 199 रुपए से शुरू होते हैं। एंट्री फ्री है केवल एक्टिविटी के पैसे लगते हैं।

प्रसाद्स आईमैक्स गेमिंग जोन: गर्मी से बचने के लिए मॉल जाना एक पुराना तरीका है लेकिन प्रसाद्स का गेमिंग जोन कुछ खास है. यहाँ आप लेजर शूटर, एस्केप टाइम, मिस्ट्री गेम्स और अत्याधुनिक वीआर गेम्स खेल सकते हैं. यह पूरा कॉम्प्लेक्स पूरी तरह से वातानुकूलित है टिकट गेम्स 199 रुपए से शुरू होते हैं। एंट्री फ्री है केवल एक्टिविटी के पैसे लगते हैं.

बढ़ती तपिश और 40 डिग्री के पार जाते पारे के बीच हैदराबाद में घर से बाहर निकलना चुनौती बन गया है। ऐसे में शहर के इंडोर डेस्टिनेशंस राहत का बड़ा जरिया बने हैं। स्नो वर्ल्ड की बर्फबारी से लेकर पैराडॉक्स म्यूजियम के रोमांच तक, ये स्थान आपको भीषण गर्मी से बचाते हुए मनोरंजन का शानदार विकल्प देते हैं। आइए जानते हैं शहर के उन टॉप-6 कूल स्पॉट्स के बारे में जहाँ आप बजट में पूरा दिन बिता सकते हैं।

स्नो वर्ल्ड, लोअर टैंक बंड: अगर आप हैदराबाद की गर्मी में कश्मीर का अहसास करना चाहते हैं, तो स्नो वर्ल्ड सबसे बेहतर जगह है. यहाँ का तापमान -5°C तक रहता है. 17,000 वर्ग फुट में फैले इस पार्क में आप स्नो स्लाइडिंग, आइस स्केटिंग और स्नो बास्केटबॉल का आनंद ले सकते हैं. टिकट वयस्कों के लिए 600 और बच्चों के लिए 450 रुपए है यह सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुला रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बिड़ला साइंस म्यूजियम और प्लैनेटेरियम बच्चों के लिए यह सबसे ज्ञानवर्धक और ठंडा स्थान है। यहाँ आप डायनासोरियम, स्पेस म्यूजियम और इंटरएक्टिव साइंस सेंटर का आनंद ले सकते हैं। प्लैनेटेरियम का शो आपको ब्रह्मांड की सैर कराएगा टिकट: म्यूजियम और प्लैनेटेरियम का कॉम्बो टिकट लगभग 300 रुपए है यह सुबह 10:30 से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

बिड़ला साइंस म्यूजियम और प्लैनेटेरियम: बच्चों के लिए यह सबसे ज्ञानवर्धक और ठंडा स्थान है. यहां आप डायनासोरियम, स्पेस म्यूजियम और इंटरएक्टिव साइंस सेंटर का आनंद ले सकते हैं. प्लैनेटेरियम का शो आपको ब्रह्मांड की सैर कराएगा टिकट म्यूजियम और प्लैनेटेरियम का कॉम्बो टिकट लगभग 300 रुपए है यह सुबह 10:30 से रात 8 बजे तक खुला रहता है.

सालार जंग म्यूजियम इतिहास और कला प्रेमियों के लिए यह जन्नत से कम नहीं। यहाँ की मोटी दीवारें और एयर-कंडीशंड दीर्घाएं आपको गर्मी से बचाती हैं। यहाँ रखी दुनिया की मशहूर म्यूजिकल क्लॉक और वेल्ड रेबेका की मूर्ति देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। टिकट भारतीयों के लिए 50 और विदेशियों के लिए 1000 रुपए है। यह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहता और शुक्रवार को बंद रहता है।

सालार जंग म्यूजियम: तिहास और कला प्रेमियों के लिए यह जन्नत से कम नहीं. यहां की मोटी दीवारें और एयर-कंडीशंड दीर्घाएं आपको गर्मी से बचाती हैं. यहां रखी दुनिया की मशहूर म्यूजिकल क्लॉक और वेल्ड रेबेका की मूर्ति देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. टिकट भारतीयों के लिए 50 और विदेशियों के लिए 1000 रुपए है. यह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहता और शुक्रवार को बंद रहता है.

आइकिया (IKEA), हाईटेक सिटी सुनने में यह एक फर्नीचर स्टोर लग सकता है लेकिन हैदराबादियों के लिए यह एक पिकनिक स्पॉट बन चुका है। यहाँ की विशाल शोरूम गैलरी में टहलना और फिर उनके 1000-सीटर रेस्तरां में स्वीडिश मीटबॉल या किफायती आइसक्रीम का आनंद लेना गर्मी भगाने का सबसे सस्ता और आरामदायक तरीका है। टिकट: प्रवेश बिल्कुल फ्री है। बच्चों के लिए यहाँ स्मैलैंड प्ले एरिया भी है।

आइकिया (IKEA), हाईटेक सिटी: सुनने में यह एक फर्नीचर स्टोर लग सकता है लेकिन हैदराबादियों के लिए यह एक पिकनिक स्पॉट बन चुका है. यहाँ की विशाल शोरूम गैलरी में टहलना और फिर उनके 1000-सीटर रेस्तरां में स्वीडिश मीटबॉल या किफायती आइसक्रीम का आनंद लेना गर्मी भगाने का सबसे सस्ता और आरामदायक तरीका है. प्रवेश बिल्कुल फ्री है. बच्चों के लिए यहाँ स्मैलैंड प्ले एरिया भी है.

पैराडॉक्स म्यूजियम यह शहर का नया आकर्षण है। यहाँ की ऑप्टिकल इल्यूजन वाली कलाकृतियां आपके दिमाग को चकरा देंगी। यह पूरी तरह से इंडोर है और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बेस्ट कूल स्पॉट है। टिकट वयस्कों के लिए लगभग 590 रुपए से शुरू होती है वही वीकेंड पर रेट बदल सकते हैं।

पैराडॉक्स म्यूजियम: यह शहर का नया आकर्षण है. यहां की ऑप्टिकल इल्यूजन वाली कलाकृतियां आपके दिमाग को चकरा देंगी. यह पूरी तरह से इंडोर है और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बेस्ट कूल स्पॉट है. टिकट वयस्कों के लिए लगभग 590 रुपए से शुरू होती है, वही वीकेंड पर रेट बदल सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments