Homeअपराधगर्लफ्रेंड के साथ बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों को दिखाया, लड़कों ने भी...

गर्लफ्रेंड के साथ बनाया अश्लील वीडियो, दोस्तों को दिखाया, लड़कों ने भी संबंध बनाने का डाला जोर, फिर…


Last Updated:

जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके प्रेमी होरी लाल चौहान ने प्रेम संबंध के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में अपने दोस्तों को दिखा दिया. इसके बाद कई युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे.

Zoom

युवती के साथ ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का सनसनीखेज मामला

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती के साथ ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, युवती के बॉयफ्रेंड ने प्रेम संबंध के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया, जिसके बाद अन्य युवक भी युवती पर दबाव बनाने लगे. आरोप है कि वीडियो दिखाने के बाद कई युवकों ने युवती को धमकाना शुरू कर दिया और उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

मामला जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र का है. मुख्य आरोपी की पहचान 30 साल के होरी लाल चौहान के रूप में हुई है, जबकि पीड़ित नाबालिग 17 साल की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी मजदूरी का काम करता है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. दोनों का पिछले 2 साल से अफेयर चल रहा था. इन दोनों के बीच कई बार संबंध बने..

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना लिया है. जिसके बाद आरोपी ने वो वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया. वीडियो देख उसके दोस्त भी नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाने के लिए प्रेशर डालने लगे और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे साथ ही गंदे-गंदे इशारे भी करते. पीड़िता के विरोध करने पर उसे लगातार धमकाया गया. दोनों पिछले दो वर्षों से रिश्ते में थे. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वीडियो के डर से परेशान होकर पीड़ित ने इस घटना के बारे में अपने भाई को बताया, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया..

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments