Homeटेक्नोलॉजीगुजरात-जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची को उठाया: खेत...

गुजरात-जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची को उठाया: खेत में मिला शव; पकड़ने के लिए 8 पिंजरे लगाए गए


जूनागढ़29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के जूनागढ़ जिले में बुधवार रात तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। घटना का CCTV वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।

घटना मेंदरडा में थोभणभाई कोराट के खेत में हुई। गिर वेस्ट डिविजन के DFO प्रशांत तोमर के मुताबिक, तेंदुए के हमले के बाद बच्ची का शव खेत के पास मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने आसपास 8 पिंजरे लगाए हैं। इलाके में लगातार गश्त कर तेंदुए की तलाश की जा रही है। वन विभाग ने लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

बच्ची बुधवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी।

बच्ची बुधवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी।

सीसीटीवी वीडियो में तेंदुआ धीरे-धीरे आते हुए दिखता है।

सीसीटीवी वीडियो में तेंदुआ धीरे-धीरे आते हुए दिखता है।

जब प्रिशा अपने घर की तरफ जाती है तभी तेंदुए ने पीछे से हमला किया और बच्ची को उठाकर भाग गया।

जब प्रिशा अपने घर की तरफ जाती है तभी तेंदुए ने पीछे से हमला किया और बच्ची को उठाकर भाग गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची।

तेंदुए के हमले से जुड़ी अन्य खबर…

कर्नाटक में घायल तेंदुए का रेस्क्यू टीम पर हमला, VIDEO

dbgifmagic 18 1788869634762

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक घायल तेंदुए ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। तेंदुआ हाईवे पर एक कार की टक्कर के बाद घायल हो गया था। वन विभाग की टीम जब उसका रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने एक अधिकारी पर हमला कर दिया। देखें पूरा वीडियो

——————————————

ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत:इनके CDV वायरस से मरने का दावा, वन-विभाग ने अब तक रिपोर्ट नहीं की जारी

1 1780311459

एशियाटिक लायंस के लिए फेमस गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वन विभाग ने 30 से अधिक शेरों को एनीमल केयर सेंटर में रखा है। हालांकि, शेरों की लेबोरेटरी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments