Homeटेक्नोलॉजीगुजरात में शेरनी का किसान पर हमला, VIDEO: हाथ जबड़े में...

गुजरात में शेरनी का किसान पर हमला, VIDEO: हाथ जबड़े में आधे घंटे पकड़े रही, फिर छोड़ा; पहले एक और व्यक्ति पर भी हमले की कोशिश की


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Lion Attack | Farmer Injured In Bhavnagar; Animal Attack Video Viral

भावनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना तालुका में 6 जुलाई की सुबह शेरनी ने किसान पर हमला कर दियाा। हमले में किसान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पालीताना सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे भावनगर ले जाया गया। घटना गर्जिया गांव में सुबह 10:30 बजे की है। हमले का लाइव वीडियो वायरल है। शेरनी ने इसके पहले एक और व्यक्ति पर हमले की कोशिश की लेकिन उसने भाग कर खुद को घर में बंद कर लिया।

घायल किसान बोला- शेरनी ने मुझे करीब आधे घंटे तक पकड़े रखा

शेरनी के हमले में घायल किसान कालूभाई बोगभाई परमार ने बताया कि मैं सुबह 10:30 बजे अपनी गाय को चारा खिलाने जा रहा था। तभी झाड़ियों में बैठे शेरनी ने अचानक मुझ पर हमला कर दिया। पहले उसने मेरी पीठ पर वार किया और मुझे गिरा दिया, फिर उसने मेरा हाथ अपने मुंह में पकड़ लिया। उसने मुझे करीब आधे घंटे तक पकड़े रखा।

मैंने अपनी रक्षा के लिए शेरनी को खरोंचा, जिससे उसने मेरा हाथ छोड़ दिया। मैं तुरंत वहां से भागा। इसके बाद शेरनी मेरी गाय के पीछे चली गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी जमीन पर बैठी है और आदमी को दबाए हुए है। शेरनी ने आदमी के पैर पर काट लिया। आदमी अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लोगों ने शेरनी पर पत्थर फेंके। आदमी के शरीर के कुछ हिस्सों पर चोटों के कारण खून बह रहा है। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं।

घटना के वीडियो फुटैज:

शेरनी की पकड़ से निकलने की कोशिश करता किसान।

शेरनी की पकड़ से निकलने की कोशिश करता किसान।

आसपास के लोगों ने शेरनी की पकड़ से किसान को बचाने के लिए उसकी ओर पत्थर फेंके।

आसपास के लोगों ने शेरनी की पकड़ से किसान को बचाने के लिए उसकी ओर पत्थर फेंके।

शेरनी के हमले के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।

शेरनी के हमले के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।

घायल किसान के शरीर से काफी खून बह रहा था।

घायल किसान के शरीर से काफी खून बह रहा था।

पालीताना के स्थानीय अस्पताल में घायल किसान का इलाज किया गया।

पालीताना के स्थानीय अस्पताल में घायल किसान का इलाज किया गया।

पहले एक और व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की

शेरनी का सामना करने वाले हेमूभाई गढ़वी ने बताया, “मैं सुबह दूध लेकर आया था, सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच का समय था। उस घर में सब लोग चिल्लाने लगे कि भाई, शेरनी हमारी बाड़ में घुस आया है। तो मैं दौड़कर वहां गया। जब मैंने अपनी भैंस को छोड़ा, तो शेर सीधे मेरी ओर दौड़ी, तो मैं जान बचाने भागा और पास में अपने भाई के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। मेरी भैंस भी भागी लेकिन वहीं गिर गई। इससे शेरनी का ध्यान मेरी ओर से हट गया और मैं और मेरी मां दोनों बच गए।”

उसके बाद शेरनी वहां से भाग गई। कुछ देर बाद कालूभाई मेरे घर आए तो शेरनी ने उन पर हमला कर दिया।

गाव में दहशत, शेर को पकड़ने की कोशिश जारी

गरजिया गांव की सरपंच के पति सावजीभाई ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम डेढ़ घंटे में मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में आतंक मचा रहे शेरनी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गरजिया गांव और आसपास के इलाकों के पशुपालकों में अपने पशुओं और परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता और दहशत का माहौल है।

पालीताना तालुका पंचायत सदस्य चेतन डाभी ने कहा, हमने वन विभाग से अनुरोध किया है कि यहां के शेरों को यहां से सुरक्षित रूप से जंगल में स्थानांतरित किया जाए। गांव में सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हमने वन विभाग को कई बार सूचित किया है, लेकिन फिर भी वन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें:

गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत:इनके CDV वायरस से मरने का दावा, वन-विभाग ने अब तक रिपोर्ट नहीं की जारी

1 1780311459

एशियाटिक लायंस के लिए फेमस गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वन विभाग ने 30 से अधिक शेरों को एनीमल केयर सेंटर में रखा है। हालांकि, शेरों की लेबोरेटरी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments