Homeट्रैवलगोवा में मौज-मस्ती करते-करते लग सकता है 1 लाख का चूना, थूक...

गोवा में मौज-मस्ती करते-करते लग सकता है 1 लाख का चूना, थूक फेंकने से लेकर बीच पार्टी तक पर


Last Updated:

Goa New penalties: अगर आप गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये 19 नियम आपको जरूर जानने चाहिए. गोवा सरकार ने न्यू टूरिज्म रूल में किसी भी तरह की गलत हरकत करने पर सख्त जुर्माना का ऐलान किया है. ऐसे में यदि आप बीच पर थूक फेंकते हैं या बिना परमिशन बीच पार्टी करते हैं तो आपको 5 हजार से लेकर 1 लाख तक का जुर्माना हो सकता है. ऐसे में आपको पहले ही इन लिस्ट को देख लेना चाहिए, इसके बाद ही वहां जाने की प्लानिंग करनी चाहिए.

Zoom

गोवा में पार्टी संभलकर. Photo : Pixabay

Goa New penalties: गोवा का नाम सुनते ही चेहरे पर अजीब सी मुस्कान आ जाती है लेकिन अबकी बार अगर आप गोवा जाए तो उससे पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. गोवा में बीच पर मस्ती करने वालों के लिए गोवा सरकार ने नया नियम बना दिया है. इस नए नियम के तहत अब यदि आप बीच पर थूक भी फेंक दिए और आप कैमरे या पुलिस की निगाहों में आ गए तो इसका जुर्माना भरना पड़ेगा. वहीं बीच पर यदि आप शराब पीते हैं या बीच पर बिना अनुमति पार्टी करते हैं तो इसका भी जुर्माना लग सकता है. इसलिए अबकी बार जरा होशियार होकर गोवा जाइएगा. सरकार ने जुर्माने के लिए 19 तरह के कानून बनाए हैं. यानी अगर आप इन 19 तरह की गलतियां करेंगे तो इसके लिए आपको 5 हजार से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. यहां इस 19 तरह के जुर्माने की लिस्ट देख लीजिए.

गोवा में इन 19 कामों पर लग सकता है जुर्माना

  1. गंदगी फैलाने पर : बीच यानी समुद्र तटों और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाना के लिए भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. जैसे प्लास्टिक, बोतल या खाने का कचरा फेंकने पर भारी जुर्माना लग सकता है.
  2. सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना: ऐसा नहीं है कि गोवा में आप शराब नहीं पी सकते हैं लेकिन तय जगहों के बाहर शराब पिएंगे तो इसका खामियाजा भुगतना होगा.
  3. समुद्र तट पर खाना बनाना: सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी कारणों से बीच पर आग जलाना या खाना बनाना प्रतिबंधित है. ऐसा करने पर जुर्माना हो सकता है.
  4. बिना अनुमति बीच पार्टी करना: बिना अनुमति पार्टी आयोजित करने या उसमें शामिल होने पर कार्रवाई हो सकती है. इसलिए अगर ग्रुप में जा रहे हैं और पार्टी करने की सोच रहे हैं तो पहले प्रशासन से लिखित अनुमति ले लीजिए.
  5. बिना अनुमति तेज आवाज में संगीत बजाना: उत्तर भारत से गए ज्यादातर लोग बेतरतीब म्यूजिक बजाते हैं. बीच पर आकर गाड़ियों में हुड़दंग करते हैं. ऐसे में अब अगर ऐसा किया तो आपको जुर्मान हो सकता है. खासकर देर रात शोर करने पर नियम लागू होते हैं.
  6. बीच पर गाड़ी चलाना: इसमें भी उत्तर भारतीय लोग आगे हैं. कुछ लोग महंगी गाड़ियों के प्रदर्शन के लिए बीच पर वाहन चलाते हैं. इससे वाहनों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है. ऐसे में बीच पर गाड़ी चलाने की अनुमति को प्रतिबंधित कर दिया गया और इसके लिए भारी जुर्माना लगाया गया है.
  7. निजी संपत्ति में घुसना: कहीं भी जाने से पहले सोच लें. प्रतिबंधित या निजी जगहों पर जाने पर जुर्माना लग सकता है.
  8. प्रतिबंधित क्षेत्रों में भीड़ बढ़ाना: पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए कुछ जगहों पर लोगों की संख्या सीमित होती है.
  9. सार्वजनिक जगह पर अभद्र व्यवहार: आज के समय में बीच पर कई तरह के उपद्रव बढ़ गए हैं. युवा दूसरों को टशन दिखाने, झगड़ा करने और लड़कियों को छेड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं. इसलिए सार्वजनिक परेशानी या अनुचित व्यवहार पर जुर्माना लग सकता है.
  10. सार्वजनिक जगहों पर थूकना: कहीं भी सार्वजनिक बीच पर थूक न फेंके. इसे स्वच्छता नियमों का उल्लंघन माना जाता है. इसके कारण आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है.
  11. प्रतिबंधित जगहों पर धूम्रपान करना: कई सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है. इसलिए पहले पता कर लें फिर सिगरेट का कश सुलगाएं.
  12. सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल: गोवा में कुछ प्लास्टिक उत्पादों पर सख्त नियम हैं. इसलिए पहले पता कर लें कि जो प्लास्टिक आप यूज कर रहे हैं कहीं प्रतिबंधित तो नहीं.
  13. बिना अनुमति सड़क किनारे सामान बेचना: बिना परमिट के स्ट्रीट वेंडिंग की अनुमति नहीं है.
    सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना: दीवारों पर लिखना या सार्वजनिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने पर जुर्माना हो सकता है.
  14. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना: दीवारों पर लिखना या सार्वजनिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने पर जुर्माना हो सकता है.
  15. पार्किंग नियमों का उल्लंघन: पर्यटक स्थलों पर गलत जगह पार्किंग करने पर जुर्माना लगाया जाता है.
  16. लापरवाही या तेज गति से गाड़ी चलाना: बाइक या स्कूटर से खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर भी जुर्माना लग सकता है.
  17. वन्यजीव या समुद्री जीवों को परेशान करना: जानवरों या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर सख्त निगरानी रहती है.
  18. बिना अनुमति कैंपिंग करना: बिना अनुमति वाली जगहों पर टेंट लगाने की अनुमति नहीं है. इसपर जुर्माना हो सकता है.
  19. पर्यटक स्थलों के स्थानीय नियमों का पालन न करना: साइनबोर्ड या आधिकारिक निर्देशों को नजरअंदाज करने पर भी जुर्माना लग सकता है.

कितना लग सकता है जुर्माना?

जुर्माने की राशि अपराध के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. अवैध पार्टी, पर्यावरण को नुकसान या बार-बार नियम तोड़ने जैसे गंभीर मामलों में 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. छोटे उल्लंघनों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है.

गोवा में ऐसा क्यों हो रहा

दरअसल, गोवा में पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है. लेकिन मुश्किल यह है कि पर्यटक बेतरतीब गंदगी फैलाते हैं और नियमों की अनदेखी करते हैं. इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है. इस पर्यावरण को हो रहे नुकसान और पर्यटकों के बेकाबू व्यवहार पर लगाम लगाने के लिए गोवा सरकार ये महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है. समुद्र तटों पर कचरा, लापरवाही से ड्राइविंग और सार्वजनिक जगहों पर उपद्रव से जुड़े वायरल वीडियो के बाद सरकार की आलोचना हुई है. इसके बाद नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद पर्यटन को रोकना नहीं है बल्कि पर्यटकों को जिम्मेदारी से घूमने के लिए प्रेरित करना और गोवा के नाजुक तटीय पर्यावरण की रक्षा करना है.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता जगत का ऐसा नाम हैं, जो भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांप लेते हैं. मीडिया में 20 साल का अनुभव है और वर्तमान में न्यूज 18

और पढ़ें

instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments