Homeअपराधग्वालियर में महिला चोरों का खौफ, नाक के नीचे से पार कर...

ग्वालियर में महिला चोरों का खौफ, नाक के नीचे से पार कर ले गई लाखों का सोना, पुलिस ने माना शातिर खिलाड़ी


Last Updated:

ग्वालियर में महिला चोरों का खौफ हर किसी में दिख रहा है. बाजारों में महिला चोरों ने आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला ने एक लाख रुपए कीमत वाला पेंडल पर ऐसा हाथ साफ किया कि दुकानदार को मालूम ही नहीं चला. बाद में वीडियो के जरिए महिला की चोरी पकड़ी गई है. दुकानदार द्वारा शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Zoom

सराफा व्यवसायी जगदीश सोनी

ग्वालियर. ग्वालियर के बाजारों में महिला चोरों का आतंक बढ़ रहा है. गोला के मंदिर इलाके में स्थित दीक्षा ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला एक लाख रुपए कीमत वाला पेंडल चुरा ले गई. ये घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सराफा व्यवसायी भी अपने माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं.

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क निवासी सराफा व्यवसायी जगदीश सोनी की जड़ेरुआ में दीक्षा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के चलते दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी. इसी दौरान दोपहर में एक महिला मंगलसूत्र का पेंडल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची. व्यवसायी उस समय अन्य ग्राहकों को भी गहने दिखाने में व्यस्त थे. इसी का फायदा उठाकर महिला ने काउंटर पर रखे गहनों में से एक सोने का पेंडल चुपचाप उठाकर छुपा लिया. कुछ देर बाद डिजाइन पसंद न आने की बात कहकर वह दुकान से निकल गई.

बहुत शातिर थी महिला चोर
महिला के जाने के बाद रात में जब व्यवसायी ने गहनों की गिनती की तो एक पेंडल गायब मिला. शक होने पर उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरे खंगाले. फुटेज में महिला साफ तौर पर पेंडल उठाकर अपने पास छुपाते हुए नजर आई. चोरी करने के बाद वह ज्यादा देर दुकान में नहीं रुकी और तुरंत वहां से निकल गई. पुलिस का मानना है कि महिला शातिर है और भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. चोरी गए पेंडल की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है. आसपास के बाजार और आने-जाने वाले रास्तों के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं ताकि महिला के आने-जाने का रूट पता चल सके. फिलहाल पुलिस ने फरियादी जगदीश सोनी की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments