Last Updated:
ग्वालियर के कैंसर पहाड़िया इलाके में मिला 17 साल की लड़की का शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार लड़की के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी. प्रेमी लड़की की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था. आरोपी ने लड़की को बहाने से कार में बैठा कर उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी.
ग्वालियर में 17 साल की किशोरी की हत्या का खुलासा
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 साल की किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दरअसल किशोरी को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतारा था. किशोरी की सगाई मुरैना के लड़के से तय हो गई थी. प्रेमी द्वारा किशोरी को शादी तोड़कर खुद से निकाह करने की जिद की जा रही थी. जब किशोरी ने साफ मना कर दिया तो प्रेमी ने उसे कार में बैठाया और बात करने के बहाने कार में गला दबाकर मार डाला फिर उसकी लाश कैंसर पहाड़ी इलाके में फेंक दी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया इस. हत्याकांड में उसकी मदद करने वाले दोस्त को भी दबोच लिया है.
कंपू इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी रविवार को रोज की तरह कपड़े की दुकान पर अपनी नौकरी पर गई थी. काम खत्म होने के बाद रात को घर नहीं लौटी. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की और कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई. सोमवार सुबह लोगों ने किशोरी का शव कैंसर पहाड़ी इलाके में होने की सूचना कंपू पुलिस को दी थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोरी के गले पर कुछ चोट के निशान नजर आए. पुलिस और फोरेंसिक टीम में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद किशोरी केशव को पीएम के लिए जयारोग्य अस्पताल भेजा था.
शादी के लिए नहीं मानी दो कर दी हत्या
योग रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि किशोरी की हत्या गला दबाकर की गई थी. इसके बाद पुलिस ने किशोरी के परिवार वालों के बयानों के आधार पर उसके प्रेमी ग्वालियर के महल गांव निवासी ईशान खान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में ईशान ने बताया कि वह किशोरी से लगभग 2 साल से प्रेम करता था. लेकिन 6 महीने पहले उसकी सगाई मुरैना के लड़के से हो गई.
उसने मुरैना के लड़के से रिश्ता तोड़कर खुद से निकाह करने के लिए किशोरी को खूब मनाया लेकिन वह नहीं मानी. इससे नाराज होकर वह अपने दोस्त अरबाज को कार से लेकर रविवार रात नया बाजार गया. जहां किशोरी दुकान से निकलने के बाद ईशान के बुलावे पर उसकी कर में बैठ गई. ईशान ने कार में ही किशोरी से आखिरी बार निकाह के लिए पूछा, जब किशोरी ने साफ मना कर दिया तो ईशान ने किशोरी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसे ले जाकर कैंसर पहाड़िया इलाके में फेंक दिया.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें



