Homeट्रैवलघने जंगलों के बीच छुपे रोमांचक ट्रैकिंग रूट्स! असली नैनीताल देखना है...

घने जंगलों के बीच छुपे रोमांचक ट्रैकिंग रूट्स! असली नैनीताल देखना है तो इन चोटियों पर जाएं


Last Updated:

Nainital Trekking Routes: अगर आप इस बार नैनीताल घूमने जा रहे हैं और मॉल रोड या नैनी झील की बोटिंग से अलग कुछ नया और रोमांचक ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. नैनीताल के घने जंगलों, देवदार के पेड़ों और ठंडी पहाड़ी पगडंडियों के बीच कुछ ऐसे खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स छुपे हैं, जो एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं. यहां जानिए नयना पीक, टिफिन टॉप, कैमल्स बैक और पंगोट के पास मौजूद ब्रह्मस्थल जैसे जादुई ट्रैकिंग रास्तों के बारे में, जहां की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद आपको असली नैनीताल दिखाई देगा. यहां से दिखने वाला हिमालय की बर्फीली चोटियों का नजारा और पूरे शहर का 360 डिग्री व्यू आपकी ट्रिप को हमेशा-पूरी जिंदगी के लिए यादगार बना देगा.

उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल अपनी झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन अगर आप इस शहर को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं तो यहां के ट्रैकिंग रूट आपके लिए किसी रोमांच से कम नहीं हैं. घने जंगलों, पक्षियों की चहचहाहट और पहाड़ी पगडंडियों से होकर गुजरने वाले ये ट्रैक आपको ऐसी ऊंचाइयों तक ले जाते हैं, जहां से पूरा नैनीताल बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम तलाशने वालों के लिए ये ट्रैकिंग प्वाइंट किसी जन्नत से कम नहीं हैं.

HYP 5849948 images 5 watermark 05062026 095600 3

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक ट्रैकर्स की पहली पसंद मानी जाती है. करीब दो किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर चलते हुए पर्यटक देवदार और बांज के जंगलों से गुजरते हैं. जैसे ही ट्रैक खत्म होता है, सामने हिमालय की बर्फीली चोटियां और नीचे फैला नैनीताल शहर नजर आता है. यहां से दिखाई देने वाला दृश्य इतना मनमोहक होता है कि रास्ते की सारी थकान पलभर में गायब हो जाती है. प्रकृति प्रेमियों के लिए नयना पीक एक यादगार अनुभव साबित होता है.

HYP 5849948 unnamed 3 watermark 05062026 095641 4

आयारपाटा पहाड़ी पर स्थित टिफिन टॉप नैनीताल के सबसे लोकप्रिय व्यू प्वाइंट्स में गिना जाता है. यहां तक पहुंचने का रास्ता रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है. ट्रैक के दौरान हर मोड़ पर पहाड़ों के नए रंग देखने को मिलते हैं. टिफिन टॉप पहुंचने पर नैनी झील का शानदार दृश्य और दूर-दूर तक फैली हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं आपका स्वागत करती हैं. यही वजह है कि यह स्थान फोटोग्राफरों और एडवेंचर प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5849948 unnamed watermark 05062026 095745 5

नैनीताल की कैमल्स बैक पहाड़ी अपने अनोखे आकार के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ऊंट की पीठ जैसी दिखने वाली यह पहाड़ी नैनीताल बाजार से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित है. यहां तक पहुंचने वाला ट्रैक बेहद खूबसूरत और शांत वातावरण से होकर गुजरता है. चोटी पर पहुंचने के बाद पर्यटक नैनीताल का 360 डिग्री विहंगम दृश्य देख सकते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा और भी अधिक आकर्षक हो जाता है.

HYP 5849948 sherwoodcliffs6837398 watermark 05062026 100450 6

टिफिन टॉप पहाड़ी के समीप स्थित क्लिफ ट्रैक नैनीताल के छिपे हुए रोमांचक स्थलों में शामिल है. लैंड्स एंड मार्ग से शुरू होने वाला यह ट्रैक घने जंगलों के बीच से गुजरते हुए एक खुले व्यू प्वाइंट तक पहुंचता है. यहां से एरीज, तराई-भाभर और कुमाऊं की कई पर्वत श्रंखलाएं साफ दिखाई देती हैं. कम भीड़ और शानदार नजारों की वजह से यह स्थान उन यात्रियों के लिए खास बन जाता है जो शांत माहौल में प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं.

HYP 5849948 unnamed 6 watermark 05062026 100549 7

शहर की भीड़भाड़ से दूर घन्याल टॉप उन लोगों के लिए आदर्श जगह है जो प्रकृति के बीच शांति तलाशते हैं. पंगोट के पास घुघुखाम से शुरू होने वाला यह ट्रैक घने जंगलों और प्राकृतिक रास्तों से होकर गुजरता है. ट्रैक के अंत में स्थित घन्याल देवी मंदिर से हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के साथ दूरस्थ क्षेत्रों के अद्भुत दृश्य दिखाई देते हैं. यहां का शांत वातावरण पर्यटकों को प्रकृति के और करीब ले जाता है.

HYP 5849948 unnamed 4 watermark 05062026 100631 8

ब्रह्मस्थल ट्रैक नैनीताल के सबसे कम चर्चित लेकिन सबसे खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स में गिना जाता है. पंगोट के पास स्थित यह लगभग तीन किलोमीटर लंबा ट्रैक घने जंगलों और प्राकृतिक रास्तों से होकर गुजरता है. रास्ते भर पक्षियों की आवाजें और हिमालय के दृश्य यात्रियों का मन मोह लेते हैं. ट्रैक के अंतिम छोर पर स्थित मंदिर और वहां से दिखाई देने वाले नजारे इस यात्रा को यादगार बना देते हैं.

HYP 5849948 images 4 watermark 05062026 100721 9

इन ट्रैकिंग रूट्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सिर्फ मंजिल ही नहीं बल्कि पूरा सफर रोमांच से भरा होता है. रास्ते में मिलने वाली हरियाली, दुर्लभ पक्षी, ठंडी हवा और पहाड़ों की खुशबू पर्यटकों को प्रकृति के और करीब ले जाती है. यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में ट्रैकिंग प्रेमी इन मार्गों पर पहुंचते हैं और नैनीताल की खूबसूरती को एक नए नजरिए से देखते हैं.

HYP 5849948 unnamed 2 watermark 05062026 100916 10

अगर आप इस बार नैनीताल घूमने की योजना बना रहे हैं और सिर्फ झील के किनारे तक घूमना नहीं रहना चाहते बल्कि कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो इन ट्रैकिंग रूट्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां की ऊंचाइयों से दिखाई देने वाले नजारे, हिमालय की भव्यता और प्रकृति की शांति आपकी यात्रा को खास बना देंगे. यकीन मानिए, इन चोटियों तक पहुंचने के बाद आपको महसूस होगा कि असली नैनीताल तो ऊपर से दिखाई देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments