Homeअपराधघर में पुताई करने आए श्रमिकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म,...

घर में पुताई करने आए श्रमिकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, नगदी छीन हुए फरार


Last Updated:

Sidhi Crime News: सीधी जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि मकान की पुताई का काम कर रहे दो श्रमिकों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई.

Zoom

सीधी में महिला से गैंगरेप, मारपीट और लूट

सीधी. जिले के जमोडी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां एक महिला के साथ दो श्रमिकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि दोनों आरोपियों ने महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसके साथ मारपीट कर नगदी भी छीन ली. घटना के बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमोडी थाना क्षेत्र में मकान की पुताई का कार्य कर रहे दो श्रमिकों ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई. इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला के पास मौजूद नगदी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, परिजनों द्वारा तत्काल पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. मामले की सूचना मिलते ही जमोडी थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की.

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में आरोपियों के मकान की पुताई का कार्य करने वाले श्रमिक होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments