Homeअपराधघर में प्रिंटर लगा बनाया नोट छापने का कारखाना, 5 लाख की...

घर में प्रिंटर लगा बनाया नोट छापने का कारखाना, 5 लाख की नकली करेंसी के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार, Bihar Hindi News


सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में घर पर नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके घर से प्रिंटर और 5.45 लाख के 500, 200 एवं 100 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। 

बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र स्थित पंडितपुरा गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम विमला देवी और उसका भाई मनु दुबे बताए जा रहे हैं। भाई-बहन ने प्रिंटर लगाकर घर में ही नकली नोट छापने का कारखाना बना दिया था। उनके पास से 5.45 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। महिला की गिरफ्तारी पंडितपुरा से की गई, जबकि मनु को गोरेयाकोठी से पकड़ा गया।

सीवान के एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि पंडितपुरा गांव में फोटो कॉपी की आड़ में नकली नोट से असली नोट बनाने का काम किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीपीओ मैरवा गौरी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल कर बनाई गई।

पुलिस ने पंडितपुरा गांव में छापेमारी कर महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से कुल 5 लाख 45 हजार रुपये के जाली नोट जबकि 88 हजार रुपये नकदी बरामद की गई। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बताने पर नोट छापने वाले गिरोह के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

siwan fake currency

पुलिस के अनुसार बरामद जाली भारतीय नोट और अन्य जब्त सामग्री का विधि विज्ञान की टीम एवं लीड बैंक मैनेजर से सत्यापन कराया गया है। बरामद जाली नोटों में 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल हैं।

घर में ही बन रहे थे नकली नोट

गिरफ्तार महिला ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। वह अपने परिजन की मदद से जाली नोट बनाने, वितरण करने का अवैध काम करती थी। इस काम में उसके पति राज कुमार दुबे और भाई मुन्ना दुबे भी शामिल है। पुलिस ने महिला के घर से प्रिंटर और अन्य सामान जब्त किया है।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार महिला 2018 में भी रसूलपुर थाने में और इसका पति मुफस्सिल थाने में 2022 में जाली नोट मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

टीम में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

बताया गया कि इस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी, अंचल पुलिस निरीक्षक मैरवा रत्नेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष मैरवा राहुल कुमार, पुअनि लक्की आनंद, परि, पुअनि कौशलेन्द्र कुमार व मैरवा थाना के अन्य कर्मी शामिल रहे।

(सीवान से संदीप सिंह की रिपोर्ट)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments