Homeअपराधचंडीगढ़: कोठी के लालच में यूं बौखलाए वकील साहब, ‘मैडम’ के मुंह...

चंडीगढ़: कोठी के लालच में यूं बौखलाए वकील साहब, ‘मैडम’ के मुंह को गोली से कर दिया छलनी


होमताजा खबरक्राइम

कोठी के लालच में यूं बौखलाए वकील साहब, ‘मैडम’ के मुंह को गोली से कर दिया छलनी

Last Updated:

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में संपत्ति विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कोर्ट के आदेश पर कोठी का कब्जा लेने पहुंची महिला को एक वकील ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी है. गोली महिला के मुंह में लगी और उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है. घटना के समय पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी. पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में संपत्ति विवाद के चलते एक वकील ने महिला को गोली मार दी है.

Crime News: कोठी के लालच में फंसे वकील साहब ने ‘मैडम’ के मुंह को गोली से छलनी कर दिया. दरअसल, यह मामला चंडीगढ़ के सेक्‍टर 42 का है. बीते कई वर्षों से इसी इलाके स्थिति एक कोठी पर संपत्ति विवाद चल रहा था. फिलहाल, इस कोठी पर वकील साहब अपना कब्‍जा जमाए हुए थे. कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पीडि़त महिला आ कोठी पर कब्‍जा लेने पहुंची थी.

लेकिन यह बात वकील साहब को पसंद नहीं आई. गुस्‍से में उन्‍होंने अपनी दोनाली बंदूक निकाल ली और मैडम के मुंह को निशाना बनाते हुए गोली चला दी. गोली सीधे जाकर मैडम के मुंह में लगी. उन्‍हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया.

  1. कोर्ट के आदेश पर कब्जा लेने पहुंची थी महिला: जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान राजिंदर कौर के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि वह कोर्ट के आदेश के आधार पर सेक्टर-42 स्थित कोठी का कब्जा लेने पहुंची थीं. मौके पर कोर्ट के आदेश के पालन के लिए पुलिस की टीम भी मौजूद थी. पीडि़त महिला के साथ आए तीन पुलिसकर्मी कब्जा दिलाने की कार्रवाई अंजाम दे रहे थे.
  2. कब्जा खाली कराने के दौरान चली गोली: बताया जा रहा है कि जैसे ही कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई, उसी दौरान कोठी पर मौजूद वकील जेपीएस चड्ढा के साथ झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जेपीएस चड्ढा ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी. फायरिंग में चली गोली सीधे महिला के मुंह में लगी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ीं.
  3. पुलिस कर्मियों ने पीडि़ता को पहुंचाया अस्‍पताल: बताया जा रहा है कि मौके मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने पीडि़ता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालात गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
  4. मौके पर मचा हड़कंप: दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग भी आवाज सुनकर बाहर निकल आए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि सबूत जुटाए जा सकें.

गोली चलाने के आरोपी वकील जेपीएस चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की उम्र करीब 67 वर्ष है. उसने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग की थी. पुलिस ने हथियार को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. –

धीरज कुमार, डीएसपी, चंडीगढ़ पुलिस

आरोपी के बेटे ने बताया आत्मरक्षा का मामला
इस बीच आरोपी वकील के बेटे ध्रुवंश प्रताप सिंह चड्ढा ने अपने पिता का बचाव किया है. उनका कहना है कि उनके पिता ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी. ध्रुवंश प्रताप सिंह चड्ढा के अनुसार, उनके पिता को लगा कि सात से आठ लोग उन पर हमला करने आए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस संपत्ति को लेकर विवाद हुआ, उसके संबंध में कोर्ट की ओर से कब्जा दिलाने का कोई आदेश नहीं था. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए दबाव में काम करने का आरोप लगाया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments