Last Updated:
कुल मिलकर कहें तो वर्तमान में VTR के दोनों डिविजन में क़रीब 18 सफारी गाड़ियां उपलब्ध हैं. वन कर्मियों का मानना है कि सफारी गाड़ियों की बढ़ोतरी से यहां आए पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा. एक ट्रिप में एक साथ कई पर्यटक विभिन्न गाड़ियों में बैठकर सफारी के लिए जा सकते हैं.
आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों का एडवेंचर अब और भी खास होने वाला है. विभाग के प्रयास से टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों की सुविधा के लिए 8 नए सफारी गाड़ियों की उपलब्धता मुहैया कराई गई हैं. ये गाड़ियां पर्यटकों को घने जंगलों में सुरक्षित और आरामदायक सफर कराएंगी. पुरानी सफारी गाड़ियों की तुलना में नई गाड़ियों को अधिक एडवेंचरस और कम्फ़र्टेबल डिजाइन किया गया है. इनमें वाइल्ड एनिमल से सुरक्षा और चिलचिलाती धूप से पर्यटकों के राहत का विशेष ध्यान रखा गया है. इस लेख में हम आपको VTR में पर्यटन और सफारी से संबंधित विस्तृत जानकारी दे रहे हैं.
आधुनिक सफारी गाड़ियों से लैस हुआ VTR
वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले तक टाइगर रिज़र्व में सफारी के लिए कुल 10 गाड़ियां उपलब्ध थीं, जिनमें 9 सीटर वाली 6 ज़ेनॉन, 6 सीटर वाली 3 जिप्सी और 12 सीटर की एक कैंटर शामिल थी. मजे की बात यह है कि हाल ही में रिज़र्व को 8 अन्य गाड़ियों की सौगात मिली है. इनमें 6 सीट वाली दो हाई लेक्स और 9 सीट वाली 6 ईसूजु शामिल हैं.
सफारी में डबल होगा एडवेंचर
कुल मिलकर कहें तो वर्तमान में VTR के दोनों डिविजन में क़रीब 18 सफारी गाड़ियां उपलब्ध हैं. वन कर्मियों का मानना है कि सफारी गाड़ियों की बढ़ोतरी से यहां आए पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा. एक ट्रिप में एक साथ कई पर्यटक विभिन्न गाड़ियों में बैठकर सफारी के लिए जा सकते हैं.
500 रु से भी कम चार्ज में घूमने का मौका
अब हम आपको सफारी के लिए निर्धारित चार्ज की जानकारी दे रहे हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डिविजन 1 का मंगूराहा और गोवर्धना रेंज हो या फिर डिविजन 2 का वाल्मीकि नगर और गनौली रेंज, दो घंटे वाली सफारी ट्रिप के लिए पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 400 रुपए का चार्ज देना होता है. इस प्रकार 6 सीटर वाली गाड़ियों को एक बार में कुल 6 लोगों के लिए बुक करना होता है. संख्या कम होने के क्रम में 400 रुपए की राशि अदा कर पर्यटक व्यक्तिगत रूप से सफारी का मज़ा ले सकते हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



