Homeटेक्नोलॉजीचीन ने LAC पर अपने सैनिकों की संख्या घटाई: भारतीय सेना...

चीन ने LAC पर अपने सैनिकों की संख्या घटाई: भारतीय सेना ने रिपोर्ट में बताया- हमारी तैयारी मजबूत, जम्मू-कश्मीर में हिंसा और पत्थरबाजी कम हुई


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना ने 2025-26 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि 2025 में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने LAC पर अपनी तैनाती काफी कम की है। LAC के सामने और चीन के पारंपरिक सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में अब करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के आकार की सैन्य टुकड़ियां तैनात हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, LAC के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत है और वह किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात में भी सुधार की बात कही गई है।

सेना के मुताबिक, 2025 में हिंसा और विरोध-प्रदर्शनों में कमी आई और पत्थरबाजी की एक भी घटना नहीं हुई। हालांकि, LoC पर सीजफायर उल्लघंन बढ़े और पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिशों के साथ ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की चुनौती भी बनी रही।

06aa52bb 43d6 462b a46c 53ab713ff889 1789363497468

भारत-चीन के बीच सैन्य बातचीत फिर शुरू हुई

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत और चीन के बीच सैन्य बातचीत फिर शुरू हुई। अक्टूबर 2025 में पूर्वी लद्दाख में 23वीं कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई। दोनों देशों के सैनिकों के बीच सीमा पर बॉर्डर पर्सनल मीटिंग भी जारी रही।

सेना ने बताया कि इन बैठकों में दोनों पक्षों का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा। बातचीत के जरिए सीमा से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की गई। रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य और कूटनीतिक बातचीत के साथ चीन की तैनाती में कमी से उत्तरी सीमा पर स्थिरता बढ़ी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने अपनी कमियों की समीक्षा की

रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर से मिली सीख का भी जिक्र है। सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने भारत की कई क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करने की क्षमता, मजबूत खुफिया व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को दिखाया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने अपनी सैन्य क्षमताओं में मौजूद कमियों की समीक्षा की। इसमें सेना के पुनर्गठन, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और नई तकनीक को शामिल करने पर ध्यान दिया गया।

जम्मू-कश्मीर में हिंसा कम, स्थानीय युवाओं की भर्ती में भी गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति सेना के लगातार प्रयासों से नियंत्रण में रही। हिंसा का स्तर और विरोध-प्रदर्शन कम हुए। सेना ने बताया कि 2025 में सिर्फ एक स्थानीय युवक आतंकी संगठनों में शामिल हुआ।

सेना के अनुसार, इससे पाकिस्तान के उस दावे को झटका लगा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद स्थानीय स्तर पर पैदा हो रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के लोग सरकार और सेना की विकास योजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

2025 में 6 घुसपैठ की कोशिशें, 12 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

सेना की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में LoC के रास्ते आतंकियों ने 6 बार घुसपैठ की कोशिश की। इन कोशिशों के दौरान 12 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि LoC पर घुसपैठ की कोशिशें पिछले वर्षों के मुकाबले कम हुईं। हालांकि, आतंकियों ने अब जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का इस्तेमाल बढ़ाने की कोशिश की। इसमें नशीले पदार्थ और युद्ध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की तस्करी भी शामिल है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद LoC पर हालात स्थिर हुए

सेना के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर और LoC पर स्थिति में बड़ा बदलाव आया। इसके बाद 10 और 12 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत हुई।

इन बातचीत के बाद LoC पर स्थिति काफी हद तक स्थिर हुई। हालांकि, सेना ने साफ कहा कि सीमा पर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।

791d12c0 545a 427b a00e 7c6d0ce18326 1789364077014

ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की तस्करी

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलो नशीला सामान बरामद किया। सेना का आकलन है कि इन्हें ड्रोन के जरिए सीमा पार से पहुंचाया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, खासकर पंजाब में ड्रोन का इस्तेमाल सिर्फ हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने तक सीमित नहीं है। इनके जरिए सीमा पर निगरानी और दूसरी सुरक्षा गतिविधियां करने की कोशिश भी बढ़ रही है।

——————————

यह खबर भी पढ़ें…

मोदी–जिनपिंग बोले- मतभेद विवाद में न बदलें:आपसी संबंध लंबे चले; गलवान झड़प के बाद चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ

comp 44 b 1789221593924

पीएम मोदी ने दिल्ली में BRICS समिट से अलग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय बैठक की। यह मीटिंग करीब 50 मिनट चली। मोदी और जिनपिंग ने इस बात पर भी सहमति जताई कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए और संबंध लंबे चलने चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments