Homeट्रैवलछोटी ट्रिप में भी पूरा शहर देखने की कोशिश न करें, अपनाएं...

छोटी ट्रिप में भी पूरा शहर देखने की कोशिश न करें, अपनाएं ‘One Neighbourhood Travel’


One Neighborhood Travel: छोटी ट्रिप पर निकलते ही मन करता है कि शहर की हर मशहूर जगह देख ली जाए. सुबह एक टूरिस्ट स्पॉट, फिर कोई फेमस मार्केट, उसके बाद कैफे और शाम तक दूसरी लोकेशन. नतीजा यह होता है कि घूमने से ज्यादा समय रास्ते में निकल जाता है और लौटते वक्त थकान याद रह जाती है. ऐसे में ट्रैवल का एक आसान तरीका आपकी छोटी यात्रा को ज्यादा सुकून भरा बना सकता है. इसे ‘वन नेबरहुड ट्रैवल’ कहा जाता है.

इसका मतलब है कि पूरे शहर में घूमने के बजाय किसी एक इलाके को चुनकर उसे धीरे-धीरे एक्सप्लोर किया जाए. वहां की गलियां, छोटे बाजार, लोकल खाने की जगहें और रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से देखने पर सफर का अनुभव भी अलग हो जाता है.

क्या है वन नेबरहुड ट्रैवल

वन नेबरहुड ट्रैवल का सीधा मतलब है कि एक छोटी ट्रिप में पूरे शहर को कवर करने की कोशिश न करके किसी एक खास मोहल्ले या इलाके पर फोकस किया जाए. आप वहां की प्रमुख जगहों के साथ उन छोटी चीजों को भी देख सकते हैं जो सामान्य टूरिस्ट लिस्ट में शामिल नहीं होतीं. मान लीजिए आप किसी ऐसे शहर में गए हैं जहां पुराना शहर अपने बाजार, गलियों और स्थानीय खान-पान के लिए जाना जाता है. वहां एक दिन में पांच अलग-अलग इलाकों में जाने के बजाय एक ही इलाके को चुनना ज्यादा आरामदायक हो सकता है. सुबह वहां की गलियों में टहलें, दोपहर में स्थानीय खाना चखें और शाम को आसपास की दुकानों या किसी शांत जगह पर समय बिताएं.

छोटी ट्रिप के लिए क्यों है उपयोगी

रास्ते में कम समय, घूमने में ज्यादा वक्त

छोटी यात्रा में सबसे बड़ी परेशानी समय की होती है. एक जगह से दूसरी जगह जाने में ट्रैफिक, पार्किंग और रास्ते का समय जुड़ जाता है. एक ही इलाके में रहने से यह भागदौड़ काफी कम हो सकती है. इससे आप एक जगह को जल्दबाजी में देखने के बजाय उसे आराम से समझ सकते हैं. खासकर दो दिन या वीकेंड की ट्रिप में यह तरीका उपयोगी हो सकता है. आपको हर घंटे अगली लोकेशन पकड़ने की चिंता नहीं रहती, अगर किसी बाजार में कोई छोटी दुकान पसंद आ जाए या किसी गली का माहौल अच्छा लगे तो कुछ देर वहीं रुक सकते हैं.

लोकल लाइफ को करीब से देखने का मौका

टूरिस्ट स्पॉट अक्सर किसी शहर की सिर्फ एक तस्वीर दिखाते हैं. किसी मोहल्ले में समय बिताने पर शहर का रोजमर्रा वाला चेहरा नजर आता है. सुबह खुलती दुकानें, स्थानीय नाश्ता, छोटी किराना दुकानें, पुराने मकान, स्ट्रीट फूड और लोगों की सामान्य दिनचर्या ट्रिप को ज्यादा व्यक्तिगत बना सकती है. यही वजह है कि वन नेबरहुड ट्रैवल सिर्फ जगहें देखने के बजाय अनुभव पर ध्यान देता है. आपको यह महसूस हो सकता है कि आप किसी शहर में सिर्फ घूमने नहीं बल्कि कुछ समय के लिए वहां की जिंदगी का हिस्सा बनने आए हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अपना नेबरहुड कैसे चुनें
इलाका चुनते समय सबसे पहले यह देखें कि आपकी रुचि किस तरह की है, अगर आपको इतिहास पसंद है तो पुराना शहर या विरासत वाली गलियां चुन सकते हैं. खाने के शौकीन हैं तो ऐसा इलाका बेहतर रहेगा जहां लोकल रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड की अच्छी विविधता हो. शॉपिंग पसंद है तो किसी पुराने बाजार या स्थानीय मार्केट के आसपास ठहरना सुविधाजनक हो सकता है. ठहरने की जगह भी उसी इलाके के आसपास रखना इस अनुभव को और आसान बना सकता है. होटल बुक करने से पहले पैदल घूमने लायक जगहें, खाने के विकल्प और स्थानीय परिवहन की सुविधा देख लेना अच्छा रहता है.

ट्रिप को बहुत ज्यादा प्लान न करें

इस तरह की यात्रा का असली मजा तभी आता है जब पूरा दिन मिनट-दर-मिनट तय न हो. दो-तीन जरूरी जगहों की सूची बनाएं और बाकी समय आसपास घूमने के लिए खुला रखें. किसी छोटी दुकान पर रुकना, लोकल स्नैक चखना या बिना किसी खास मकसद के गलियों में टहलना भी यात्रा का हिस्सा हो सकता है. हर जगह फोटो लेने या चेक-इन करने की जल्दी के बजाय उस जगह को महसूस करने पर ध्यान दें.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments