Homeट्रैवलजंगलों के बीच स्वर्ग सा अहसास... गर्मी में यह जलप्रपात बना पर्यटकों...

जंगलों के बीच स्वर्ग सा अहसास… गर्मी में यह जलप्रपात बना पर्यटकों की पसंद

Last Updated:

भीषण गर्मी और शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए लोग अब प्राकृतिक और शांत जगहों की ओर रुख कर रहे हैं. झारखंड के लातेहार जिले में स्थित सुग्गा बांध जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. तस्वीरों में देखें खूबसूरती की झलक.

यह जलप्रपात लातेहार जिले के गारू प्रखंड के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में स्थित है. चारों ओर फैले घने जंगल और ऊंची-नीची पहाड़ियां इसे और खास बनाती हैं. प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं मानी जाती. यहां आने वाले पर्यटक घंटों तक प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते नजर आते हैं.

बता दे कि सुग्गा बांध जलप्रपात आज सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि लोगों के लिए प्रकृति के करीब बिताए गए खूबसूरत पलों का एहसास बन चुका है. झरने की गूंजती आवाज, ठंडी फुहारें और जंगलों के बीच का शांत वातावरण यहां आने वाले हर पर्यटक को दोबारा आने के लिए मजबूर कर देता है.

हालांकि गर्मी के मौसम में भी यहां का वातावरण काफी ठंडा और सुकूनभरा रहता है, लेकिन अक्टूबर से फरवरी तक का समय घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. इस दौरान झरने में पानी की मात्रा अधिक रहती है और ठंडी हवाएं लोगों को अलग ही आनंद देती हैं. जिसमें सालों भर पर्यटक यहां घूमने आते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुग्गा बांध जलप्रपात पिकनिक मनाने के लिए भी बेहद लोकप्रिय स्थल बन चुका है. हर साल हजारों लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां घूमने पहुंचते हैं. गर्मी के मौसम में भी इसका नजारा बेहद अदभुत और मनोरम लगता है. विशाल चट्टानें, खुला परिसर और शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है. यहां लोग रील और वीडियो बनाकर अपने सफर को यादगार भी बना रहे हैं.

यहां ऊंचाई से गिरता पानी पर्यटकों को रोमांचित कर देता है. जब झरने का पानी नीचे चट्टानों से टकराता है तो उसकी आवाज दूर तक सुनाई देती है. आसपास फैली हरियाली, चमकती चट्टानें और बहता पानी मिलकर ऐसा दृश्य तैयार करते हैं, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.

सुग्गा बांध झरना पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यह स्थल मेदिनीनगर से करीब 80 किलोमीटर और बेतला नेशनल पार्क से लगभग 50 से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. नेतरहाट और बेतला जाने वाले रास्ते में पड़ने वाला यह पर्यटन स्थल घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है.

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा यहां कई विकास कार्य किए गए हैं. नदी पार करने के लिए मजबूत पुल का निर्माण किया गया है. वहीं बैठने के लिए लकड़ी के सुंदर शेड बनाए गए हैं. वर्ष 2018 में यहां वॉच टॉवर भी बनाया गया, जहां से पूरे जलप्रपात और आसपास की हरियाली का मनोरम दृश्य दिखाई देता है.

भीषण गर्मी और शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए लोग अब प्राकृतिक और शांत जगहों की ओर रुख कर रहे हैं. झारखंड के लातेहार जिले में स्थित सुग्गा बांध जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां पहुंचते ही लोगों को ठंडी हवाओं, हरियाली और झरने की कलकल आवाज के बीच अलग ही सुकून का एहसास होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments