Homeटेक्नोलॉजीजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में RSS का पहला स्थायी कार्यालय खुला: कश्मीर...

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में RSS का पहला स्थायी कार्यालय खुला: कश्मीर प्रभारी बोले- अब बच्चे पत्थर नहीं, किताबें उठाना चाहते हैं


  • Hindi News
  • National
  • RSS Inauguration In Pulwama Kashmir | RSS Kashmir In Charge Sameer Kuche

पुलवामा26 मिनट पहलेलेखक: रउफ डार

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बारसू में अपना पहला स्थायी कार्यालय खोला है। इसे घाटी में संगठन की गतिविधियों के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RSS के कश्मीर प्रभारी समीर कुचे ने कहा कि कार्यालय खुलना बदले हुए कश्मीर की तस्वीर है। उनके मुताबिक, अब बच्चे-युवा पत्थर उठाने के बजाय किताबें थामना चाहते हैं।

वहीं, BMS के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन ने कहा कि स्थायी कार्यालय से संगठन की गतिविधियों के समन्वय और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कश्मीर के पुलवामा जिले में RSS का पहला स्थायी कार्यालय खोला गया।

कश्मीर के पुलवामा जिले में RSS का पहला स्थायी कार्यालय खोला गया।

पुलवामा में RSS कार्यालय से घाटी में गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में RSS के स्थायी कार्यालय का उद्देश्य घाटी में संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित करना और स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाना है। कार्यालय के जरिए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जुड़ाव बढ़ाने की योजना है।

आतंकवाद और उग्रवादी गतिविधियों के लिए चर्चा में रहे पुलवामा में कार्यालय खुलने को कश्मीर घाटी में संगठन की पहुंच बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इससे भारतीय मजदूर संघ (BMS) की संगठनात्मक गतिविधियों को भी स्थायी केंद्र मिलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments