जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनई मारा गया। सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ 5 दिन से ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ वाली जगह पर बुधवार को शव बरामद हुआ। जाकिर गनी उन 14 आतंकियों की लिस्ट में शामिल था, जिसे पहलगाम हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था। 5 दिन से चल रहा ऑपरेशन आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम से चनापोरा इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF शामिल हैं। ऑपरेशन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। ऑपरेशन में सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 34 आरआर, 55 आरआर, 3 पैरा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और CRPF की 14 व 178 बटालियन शामिल हैं। घने जंगल और मुश्किल इलाके को देखते हुए विक्टर फोर्स के अतिरिक्त जवान भी तैनात किए गए हैं, ताकि आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें। सुरक्षाबल पिछले कई दिनों से गांवों और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।
Source link
जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर: पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 5 दिन से ऑपरेशन जारी
RELATED ARTICLES



