जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तुर्किये में बनी एक कनिक पिस्टल, 10 कारतूस वाली मैगजीन और दो IED बरामद हुए हैं। पिछले 60 दिनों में ऐसी 18 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहे थे। उन पर आतंकियों तक हथियार और विस्फोटक पहुंचाने में मदद करने का शक है। दोनों सोपोर के चिंकीपोरा के रहने वाले हैं। खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने कार्रवाई की खुफिया सूचना के आधार पर सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स और बारामूला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को डेलिना घाट के पास डारपुरा नर्सरी इलाके से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने और आतंकियों के मददगार नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में अहम कामयाबी माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया: तुर्किये में बनी एक पिस्टल और दो IED बरामद; 60 दिनों में ऐसी 18 गिरफ्तारी
RELATED ARTICLES