Homeटेक्नोलॉजीजम्मू-कश्मीर- राजौरी के जंगलों में छिपे तीन आतंकी: सुरक्षाबलों पर गोलीबारी...

जम्मू-कश्मीर- राजौरी के जंगलों में छिपे तीन आतंकी: सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, सेना ने इलाका घेरा; सर्च ऑपरेशन जारी


  • Hindi News
  • National
  • Kashmir Terrorist Encounter; Rajouri Security Forces Search Operation Photos | Jammu

राजौरी5 घंटे पहलेलेखक: रऊफ डार

  • कॉपी लिंक

सेना ने राजौरी में गंभीर मुगलान के पास इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ हुई है। गंभीर मुगलान के जंगलों में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों के घिरे होने की खबर है।

आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग की।

सेना का सर्च ऑपरेशन, 2 तस्वीरें…

comp 153 3 1779543385

comp 154 2 1779543392

अब मैप के जरिए समझें कहां छिपे हैं आतंकी…

1cspew 1779532693

2026 में सेना के पिछले 2 ऑपरेशन

23 फरवरी: सेना ने बताया था- 326 दिन ऑपरेशन चलाकर 7 आतंकी मारे

23 फरवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा था कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है।

पोस्ट में बताया गया था कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें…

71771840109 1773144785

4 फरवरी: सेना ने ऑपरेशन ‘किया’ चलाया

व्हाइट नाइट कोर ने 4 फरवरी को CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ बसंतगढ़ के जोफर फॉरेस्ट एरिया में जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर UBGLs (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) का इस्तेमाल किया। जिससे गुफा के एक हिस्से को विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। इस विस्फोट में दोनों आतंकी मारे गए।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…

कश्मीर में हिजबुल्लाह जैसे ड्रोन अटैक का खतरा: 6 जगहें टागरेट, पाकिस्तान से 4 आतंकी घुसे; एक लेबनानी-एक कसाब का पड़ोसी

gr cover 23 05 20261779465465 1779522496

जम्मू कश्मीर में आतंकी हिजबुल्लाह की तर्ज पर हमले की साजिश रच रहे हैं। 26 अप्रैल को खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला कि साउथ लेबनान का रहने वाले आतंकी शादाब बाजी पाकिस्तान के रास्ते भारत में दाखिल हुआ। उसके साथ 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने भी घुसपैठ की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments