Homeअपराधजयपुर ग्रामीण में नवजात बेटी की मौत, बेटे की चाह में पिता...

जयपुर ग्रामीण में नवजात बेटी की मौत, बेटे की चाह में पिता ने कर दी हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Last Updated:

Newborn Girl Murder : जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म के बाद उसके पिता पर कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. बच्ची का जन्म एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से हुआ था. आरोपी की पहचान नीमराना निवासी रवि कुमार के रूप में बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटा रही है. मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जयपुर ग्रामीण में नवजात बेटी की मौत, बेटी की चाह में कर दी हत्या

जयपुर ग्रामीण: जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र से समाज को शर्मसार कर देने वाली एक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने बेटे की चाहत में अपनी ही नवजात बेटी की  गला दबाकर हत्या कर दी. लगातार तीसरी संतान भी बेटी पैदा होने से नाराज पिता ने अस्पताल में ही इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, नीमराना निवासी आरोपी रवि कुमार की पत्नी की चंदवाजी स्थित एक निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन (ऑपरेशन) के जरिए डिलीवरी हुई थी. महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था. परिवार में पहले से दो बेटियां थीं और आरोपी रवि कुमार इस बार बेटे की उम्मीद कर रहा था. लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि तीसरी संतान भी बेटी ही हुई है, तो उसकी नीयत में खोट आ गया.

अस्पताल के कमरे में घटना को दिया अंजाम
आरोप है कि तीसरी बेटी के जन्म से गुस्साए पिता ने अस्पताल में नवजात बच्ची को अकेला पाकर उसका गला दबा दिया. जब परिजनों और अस्पताल स्टाफ को बच्ची में कोई हलचल नहीं दिखी और उसकी मौत का पता चला, तो पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. घटना के बाद आरोपी पिता पर हत्या की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही चंदवाजी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी और विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अस्पताल में लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटनाक्रम का सही समय और साक्ष्य जुटाए जा सकें.

CCTV से खुलेंगे कई राज
पुलिस आरोपी रवि कुमार के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments