Homeटेक्नोलॉजीजयपुर में ओले गिरे; MP के 11 जिलों में बारिश: केदारनाथ-बद्रीनाथ...

जयपुर में ओले गिरे; MP के 11 जिलों में बारिश: केदारनाथ-बद्रीनाथ में तापमान माइनस में; चेन्नई में सड़कों पर पानी भरा


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। वहीं, पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश हुई।

उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, केदारनाथ और बद्रीनाथ में टेम्परेचर माइनस में है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर और चेन्नई में भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

gifs 9 1792343708907

देशभर से मौसम की तस्वीरें

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है। रविवार को जयपुर के कई इलाकों में बारिश हुई और ओले गिरे।

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है। रविवार को जयपुर के कई इलाकों में बारिश हुई और ओले गिरे।

टोंक जिले की नगरफोर्ट तहसील के कई गांवों में रविवार सुबह करीब दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई।

टोंक जिले की नगरफोर्ट तहसील के कई गांवों में रविवार सुबह करीब दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। बड़वानी में बारिश से धान भीग गया।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई। बड़वानी में बारिश से धान भीग गया।

मनाली में बर्फबारी शुरु हो गई है। इसके चलते पर्यटकों की संख्या में बढ़ गई है। रविवार को सड़कों पर जाम देखने को मिला।

मनाली में बर्फबारी शुरु हो गई है। इसके चलते पर्यटकों की संख्या में बढ़ गई है। रविवार को सड़कों पर जाम देखने को मिला।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार शाम को हुई तेज बारिश से सड़कें डूब गईं। जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार शाम को हुई तेज बारिश से सड़कें डूब गईं। जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया।

राज्यों के मौसम की खबर

बिहार: दिन-रात का तापमान 2॰C तक गिर सकता

6 1792335441 1792376165606

बिहार में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी राज्य के सभी जिलों में मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: 10 से ज्यादा शहरों में पारा 20°C के नीचे

cover 21 1792331042 1792376279461

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर और अजमेर में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, बारिश के नहीं आसार

dbgifmagic 2026 10 19t063534252 1792371979 1792376522162

पंजाब और चंडीगढ़ में आज को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: बद्रीनाथ और गंगोत्री में पारा माइनस में

gifmagicsite 2026 10 19t064833601 1792372786 1792376822782

उत्तराखंड में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी को लेकर मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

gif71760119921 2 1792376149 1792377123724

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments