Homeअपराधजयपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश I jaipur news I rajasthan...

जयपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश I jaipur news I rajasthan news


Last Updated:

Vehicle theft gang In Jaipur: जयपुर पुलिस ने जवाहर सर्कल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना राकेश मीणा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और बाइक्स के कई टायर-पुर्जे बरामद किए हैं. आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी कर उन्हें तोड़कर पुर्जों के रूप में बेचने का काम करते थे.

Zoom

जयपुर में बाइक चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

जयपुर. पुलिस ने राजधानी में सक्रिय एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश मीणा (गिरोह सरगना), हरिसिंह मीणा और फूलसिंह प्रजापत के रूप में हुई है. यह कार्रवाई जवाहर सर्कल थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसमें लंबे समय से वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इसके साथ ही कई बाइक्स के टायर, इंजन पार्ट्स और अन्य पुर्जे भी जब्त किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी की गई बाइक्स को अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर उनके पुर्जों को बेचता था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता था.

शहर के कई इलाकों में सक्रिय था गिरोह

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय था. आरोपियों ने जवाहर सर्कल, बजाज नगर, शास्त्रीनगर, रामगंज और शिप्रापथ इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था और लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करता था.

पुलिस की तकनीकी जांच और निगरानी से मिली सफलता

जयपुर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र का उपयोग किया. लगातार निगरानी के बाद पुलिस को सफलता मिली और गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी गाड़ियां चोरी की हैं और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही बरामद पुर्जों की बिक्री और अवैध बाजार की भी जांच की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से शहर में वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आएगी.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments