Homeटेक्नोलॉजीजालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने पी बीड़ी: बैग में तंबाकू-कैप्सूल...

जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने पी बीड़ी: बैग में तंबाकू-कैप्सूल मिले, बोला- पेन ड्राइव में गुरबाणी के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी थे – Amritsar News




जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने बीड़ी पी। उसके बैग की तलाशी ली गई तो बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और कैनफोर्स कैप्सूल मिले। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में उससे पूछताछ की गई। उसे फर्श पर बैठाया गया। इसका वीडियो सामने आया है। पूछताछ के दौरान उसने गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार की। समिति ने उसके मोबाइल और सामान की भी जांच की। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास 7-8 पेन ड्राइव थीं, जिनमें कुछ में गुरबाणी और गाने, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो थे। इसके बाद उससे कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई और आगे किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी न करने की बात लिखने को कहा गया। ग्रंथी ने कहा कि उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही। ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… 6 अगस्त को सेवा के लिए गुरुद्वारा पहुंचा था ग्रंथी
वीडियो में बातचीत के दौरान ग्रंथी ने बताया कि वह 6 अगस्त 2026 को जालंधर के अशोक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा के लिए आया था। उसने स्वीकार किया कि गुरुद्वारा परिसर में उसने बीड़ी पी थी। उसने बताया क समिति ने उसके मोबाइल फोन समेत सामान की जांच की। पेन ड्राइव में आपत्तिजनक वीडियो मिले
इस दौरान उसके बैग से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और नशीला सामान मिला। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास करीब 7-8 पेन ड्राइव थीं। कुछ पेन ड्राइव में गुरबाणी और गाने थे, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो भी थे। उसने बताया कि समिति ने उसके ककार उतार दिए। इसके बाद उसने कहा कि वह आगे न तो गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी करेगा और न ही ककार धारण करेगा। ग्रंथी से कागज पर गलती लिखवाई
वीडियो में किरपाल सिंह को फर्श पर बैठाकर कुछ लोग उससे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। उससे पूछा गया कि वह गुरुद्वारा साहिब में कब ड्यूटी करने आया था और उससे क्या गलती हुई है। पूछताछ के बाद युवक से कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई। साथ ही उससे आगे किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी नहीं करने की बात लिखने को कहा गया। दबाव बनाने के सवाल पर युवक ने क्या कहा
बातचीत के दौरान उससे पूछा गया कि क्या उससे यह लिखवाने या बयान देने के लिए किसी तरह का दबाव बनाया गया है। ग्रंथी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उस पर किसी ने दबाव नहीं डाला और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही है। पिता से फोन पर बात होने का दावा
ग्रंथी ने बताया कि उसका मोबाइल, पावर बैंक और बाकी सामान उसे वापस दे दिया गया है। उसके पिता से भी फोन पर बात हो चुकी है। लास्ट में युवक ने गुरु साहिब और संगत के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह आगे ऐसी गलती नहीं करेगा। उसने यह भी कहा कि वह अपना सामान लेकर सही-सलामत वहां से जा रहा है। अगर आगे उसे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद उसकी होगी। व्यक्ति बोला- इसे ड्यूटी पर न रखा जाए
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर किरपाल सिंह भविष्य में किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी करने पहुंचे तो उसे ड्यूटी पर न रखा जाए। वीडियो में यह भी दावा किया किया गया कि किरपाल सिंह का बाणा भी उतार दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments