Last Updated:
Maharajganj News: यूपी के महराजगंज में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. महराजगंज में एक भाई ने अपने सगे भाई की जान ले ली. दरअसल दोनों भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से घोंपकर मार डाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है.
भाई पर कैंची से हमला करता दूसरा शख्स (सांकेतिक तस्वीर)
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक सगे भाई ने अपने छोटे भाई की कैंची से गोदकर हत्या कर दी. मृतक छोटे भाई का जूता बड़े भाई ने पहन लिया था. इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई को कैंची से घोंपकर मार डाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है.
एक भाई दूसरे के खून का प्यासा
एक भाई अपने छोटे भाई के खून का प्यासा क्यों हो गया? यह वजह जानकर आप हैरान परेशान हो जाएंगे, क्योंकि ऐसी सामान्य बात हर किसी के घर में होती रहती है. दरअसल सूरज बड़ा भाई है और छोटा भाई का नाम लक्ष्मण है. दोनों सैलून चलाते हैं. मृतक लक्ष्मण छोटे भाई का नया जूता बड़े भाई सूरज ने पहन लिया और बहन के घर जाना चाहता था. लेकिन छोटे भाई को यह बात नागवार लगी, तो दोनों सैलून में ही लड़ाई करने लगे.
मां अस्पताल लेकर पहुंची
इसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर सैलून की कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया. काफी समय बाद जब उसकी मां पहुंची, तो उसे अस्पताल लेकर पहुंची. इतने देर के अत्यधिक रक्तस्राव से छोटे भाई की मौत हो गई थी. घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा है कि आरोपी भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस घटना के बाद मां का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता विदेश में नौकरी करने गया है. छोटी सी बात पर गुस्सा ना रोकने के चक्कर में पूरा परिवार बिखर गया है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



