Homeट्रैवलजोधपुर घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 7 पर्यटन स्थलों का...

जोधपुर घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 7 पर्यटन स्थलों का जरूर करें दीदार


Last Updated:

Jodhpur Famous Tourist Destinations: राजस्थान का सूर्यनगरी कहलाने वाला जोधपुर अपनी ऐतिहासिक विरासत, भव्य किलों, शाही महलों और मनमोहक प्राकृतिक स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. हर साल लाखों देसी-विदेशी पर्यटक यहां की संस्कृति, स्थापत्य कला और राजसी वैभव को करीब से देखने पहुंचते हैं. आज हम आपको जोधपुर के उन 7 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे, जो अपनी अनूठी पहचान के लिए जाने जाते हैं. ये पर्यटन स्थल प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है.

राजस्थान का सूर्यनगरी कहलाने वाला जोधपुर अपनी ऐतिहासिक विरासत, भव्य किलों, शाही महलों और मनमोहक प्राकृतिक स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. हर साल लाखों देसी-विदेशी पर्यटक यहां की संस्कृति, स्थापत्य कला और राजसी वैभव को करीब से देखने पहुंचते हैं. उन्हीं में से एक है  जोधपुर की पहचान बन चुका मेहरानगढ़ किला, जो शहर की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. करीब 400 फीट की ऊंचाई से यह पूरा नीला शहर अपने आगोश में समेटे नजर आता है. विशाल प्राचीरें, भव्य महल, संग्रहालय और ऐतिहासिक धरोहरें यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हजारों सैलानी हर साल इसकी भव्यता देखने पहुंचते हैं. कई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री में भी इस किले की झलक दिखाई जा चुकी है.

HYP 5853328 756523266 watermark 13062026 094602 3

दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में शामिल उम्मेद भवन पैलेस अपनी भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. सुनहरे बलुआ पत्थरों से निर्मित यह महल आज भी राजसी ठाठ-बाट की मिसाल माना जाता है. महल का एक हिस्सा संग्रहालय और एक हिस्सा लग्जरी होटल के रूप में संचालित होता है. देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां यहां ठहर चुकी हैं. इसकी खूबसूरती और शाही अंदाज पर्यटकों को खास आकर्षित करते हैं.

HYP 5853328 jaswantthadajodhpurrajasthan2attrhero watermark 13 4

मेहरानगढ़ किले के समीप स्थित जसवंत थड़ा अपनी अद्भुत स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है. सफेद संगमरमर से निर्मित यह स्मारक सूर्य की रोशनी में अलग ही चमक बिखेरता है. शांत वातावरण और खूबसूरत झील इसके आकर्षण को और बढ़ा देते हैं. यहां से किले और शहर का शानदार दृश्य भी दिखाई देता है. पर्यटक इसे जोधपुर की सबसे खूबसूरत विरासत स्थलों में गिनते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5853328 mandore large 1817 84 watermark 13062026 095457 5

मंडोर गार्डन कभी मारवाड़ की प्राचीन राजधानी हुआ करता था. यहां बने स्मारक, छतरियां और ऐतिहासिक संरचनाएं राजस्थान के गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करती हैं. हरे-भरे उद्यान और शांत वातावरण इसे परिवारों और पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थान बनाते हैं. सुबह और शाम के समय यहां का दृश्य विशेष रूप से आकर्षक लगता है. इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी खजाने से कम नहीं है.

HYP 5853328 images 4 watermark 13062026 095610 6

मेहरानगढ़ किले के पास स्थित यह पार्क मरुस्थलीय वनस्पतियों और प्राकृतिक जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए विकसित किया गया है. यहां की पगडंडियों पर चलते हुए पर्यटक राजस्थान की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस कर सकते हैं. चट्टानी भूभाग और दुर्लभ पौधों की प्रजातियां इसे खास बनाती हैं. प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक शानदार जगह है. विदेशी पर्यटक भी इसे खूब पसंद करते हैं.

HYP 5853328 images 5 watermark 13062026 095736 7

कायलाना झील जोधपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है. यहां का शांत वातावरण और मनमोहक सूर्यास्त पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. सर्दियों में यहां कई प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलते हैं. शाम के समय झील के किनारे बैठकर प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लिया जा सकता है. फोटोग्राफी और घूमने के शौकीनों के लिए यह स्थान बेहद खास माना जाता है.

HYP 5853328 ksp 4480 watermark 13062026 095840 8

पुराने शहर के बीच स्थित तूरजी का झालरा ऐतिहासिक बावड़ियों की शानदार मिसाल है. वर्षों पुराने इस जलस्रोत का पुनरुद्धार होने के बाद यह पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है. इसकी सीढ़ीनुमा संरचना और कलात्मक नक्काशी देखने वालों को प्रभावित करती है. इसके आसपास का हेरिटेज क्षेत्र इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है. आज यह जोधपुर की सबसे अधिक तस्वीरों में कैद की जाने वाली जगहों में शामिल है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments