Homeट्रैवलझीलों की नगरी में नया ट्रेंड, उदयपुर के विला क्यों बन रहे...

झीलों की नगरी में नया ट्रेंड, उदयपुर के विला क्यों बन रहे हैं पर्यटकों की पसंद


Last Updated:

Udaipur Summer Vacation Stay: झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. शहर और आसपास के क्षेत्रों में बने प्राइवेट विला पर्यटकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. प्राकृतिक वातावरण, घर जैसा माहौल और होटल की तुलना में कम खर्च इनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण है. पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती यात्रा शैली और निजी स्पेस की बढ़ती मांग के चलते विला स्टे आने वाले समय में उदयपुर पर्यटन उद्योग का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. झीलों की नगरी उदयपुर में इस बार समर वेकेशन के दौरान पर्यटन का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. महंगे होटलों की बजाय पर्यटक अब बजट फ्रेंडली विला की ओर रुख कर रहे हैं. खासकर परिवार और दोस्तों के समूह के साथ आने वाले सैलानियों के बीच प्राइवेट विला स्टे तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. कम खर्च में अधिक सुविधाएं मिलने के कारण इन विला की मांग लगातार बढ़ रही है. पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार शहर और आस-पास के इलाकों में 4 हजार से 10 हजार रुपए प्रतिदिन के किराए में कई फुली फर्निश्ड विला उपलब्ध हैं.

यदि एक परिवार या 8 से 10 लोगों का समूह मिलकर विला बुक करता है तो प्रति व्यक्ति खर्च होटल की तुलना में काफी कम पड़ता है. यही वजह है कि बजट में यात्रा करने वाले पर्यटक इसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं. इन विला की सबसे बड़ी खासियत प्राइवेसी और घर जैसा माहौल है. पर्यटकों को यहां अलग-अलग कमरों के साथ बड़ा लिविंग एरिया, किचन और खुला परिसर मिलता है.कई विला ऐसे भी हैं जहां निजी स्विमिंग पूल, गार्डन और आउटडोर बैठने की सुविधा उपलब्ध है. इससे पर्यटक बिना अतिरिक्त खर्च के अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.

प्राकृतिक वातावरण के बीच बने इस विला में मिलताहै सुकून

शहर के बाहरी क्षेत्रों और प्राकृतिक वातावरण के बीच बने ये विला पर्यटकों को भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल भी उपलब्ध करा रहे हैं. कई विला को पारंपरिक राजस्थानी थीम पर विकसित किया गया है, जबकि कुछ में आधुनिक इंटीरियर और लग्जरी सुविधाओं का समावेश किया गया है. इससे पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और आधुनिक आराम दोनों का अनुभव एक साथ मिल रहा है. विला संचालकों का कहना है कि गर्मियों के बावजूद वीकेंड और छुट्टियों के दौरान बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरें और वीडियो भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. कई पर्यटक अपने खास अवसरों, छोटे पारिवारिक समारोहों और दोस्तों की गेट-टुगेदर पार्टियों के लिए भी विला को प्राथमिकता दे रहे हैं.

उदयपुर के विला लोगों की जरूरत को पूरा कर रहे हैं

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती यात्रा शैली के चलते लोग अब ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें कम बजट में अधिक सुविधाएं और निजी स्पेस मिल सके. उदयपुर के विला इसी जरूरत को पूरा कर रहे हैं. यही कारण है कि समर सीजन में भी इनकी मांग बनी हुई है. पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो आने वाले समय में विला स्टे उदयपुर के पर्यटन उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments