Homeअपराधझुंझुनूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने पति और ससुराल...

झुंझुनूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप


Last Updated:

झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के किठाना गांव में विवाहिता प्रियंका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

झुंझुनूं.जिले के सुलताना थाना क्षेत्र के किठाना गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, घटना की सूचना मिलते ही सुलताना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

परिजनों के अनुसार प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में हुई थी. विवाह के समय उनकी आर्थिक क्षमता के अनुसार घरेलू सामान, मोटरसाइकिल सहित अन्य आवश्यक सामान दहेज में दिया गया था. आरोप है कि ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल से संतुष्ट नहीं था और लगातार कार की मांग करता था. कार नहीं देने पर प्रियंका को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और आए दिन दहेज को लेकर ताने दिए जाते थे.

पति पर भी प्रताड़ना का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्रियंका का पति भारतीय सेना में जम्मू में तैनात है. वह भी फोन पर पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. परिजनों का कहना है कि सास-ससुर और अन्य परिजन भी उस पर लगातार दबाव बनाते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थी. परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे काका-ससुर ने फोन कर प्रियंका की मौत की सूचना दी. जब वे मौके पर पहुंचे तो प्रियंका के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए. उनका दावा है कि इन निशानों से हत्या की आशंका और मजबूत होती है. इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. फिलहाल सुलताना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments