मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को वारदात के बाद भी बाहर से मदद मिल रही थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति टीवी न्यूज देखकर उन्हें पुलिस की जांच के अपडेट दे रहा था। जब न्यूज में शूटर्स के चेहरे दिखे, तो रेहान को मैसेज आया- तुम्हारे चेहरे दिख गए हैं, यहां से निकल जाओ। शूटर्स को यह भी बताया गया कि पुलिस को उनकी बाइक मिल गई है और उनके ट्रेन से भागने की योजना का पता चल गया है। इसके बाद आरोपियों ने अपना रास्ता बदला। वे बाइक, ट्रेन और कैब से भागते रहे। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि शूटर्स को टीवी न्यूज के अपडेट कौन भेज रहा था। वहीं एक आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि टाइगर श्रॉफ ने 2022 में सलमान खान की तारीफ की थी। इससे लॉरेंस गैंग नाराज था और बदला लेना चाहता था। कैब, बस और फिर ट्रेन; आरोपियों ने सफर का तरीका बदला पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी मुंबई से निकलने के लिए बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे। बाद में उन्होंने अंधेरी में अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली से कैब लेकर सूरत पहुंचे। आरोपियों ने सूरत से बस पकड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन बस में देरी होने पर उन्होंने जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी। मुंबई पुलिस की सूचना पर कोटा पुलिस ने ट्रेन में तीनों शूटर्स को अगली सुबह गिरफ्तार कर लिया। कैब ड्राइवर को किए गए कॉल से मिला आरोपियों का सुराग द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी हैंडलर्स से इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल कर रहे थे। ऐसी कॉल सामान्य मोबाइल कॉल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होतीं, इसलिए उनकी बातचीत को ट्रेस करना मुश्किल था। हालांकि, उन्होंने एक कैब ड्राइवर को सामान्य कॉल की थी, जो उन्हें बोरीवली से सूरत ले गया था। इस कॉल से पुलिस को आरोपियों के सूरत पहुंचने और उस रेलवे स्टेशन का पता लगाने में मदद मिली, जहां से वे जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। पुलिस को अनिल, अंकित या समीर के हैंडलर होने का शक CCTV फुटेज में रेहान फोन पर बात करता दिखा था। पुलिस को शक है कि आरोपी इंटरनेट के जरिए वॉयस कॉल कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उनकी बातचीत से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं, लेकिन किस कम्युनिकेशन ऐप का इस्तेमाल हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांचकर्ताओं को शक है कि रेहान को निर्देश देने वाला व्यक्ति अनिल पंडित, अंकित खटक या समीर खत्री हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, अंकित और समीर कथित तौर पर शूटर्स और अनिल पंडित के बीच संपर्क की कड़ी थे। फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए। पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। सलमान की तारीफ से नाराजगी का दावा टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी फूल सिंह ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी अनिल पंडित ने उसे टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की वजह बताई थी। फूल सिंह के मुताबिक, उसे कथित योजना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के प्रमोशन के दौरान टाइगर से ईद पर फिल्म रिलीज करने को लेकर सवाल पूछा गया था। इस दौरान उन्होंने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा था कि इंडस्ट्री में असली टाइगर सलमान खान हैं और उनके सामने वह खुद को बिल्ली समझते हैं। आरोपी ने दावा किया कि इसी बयान के कारण लॉरेंस बिश्नोई गैंग टाइगर से नाराज था और उनसे बदला लेना चाहता था। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।
Source link
टाइगर फायरिंग केस-हैंडलर ने शूटर्स को टीवी देखकर अपडेट दिया: मैसेज किया- तुम्हारे चेहरे दिखे, निकलो; दावा- सलमान की तारीफ से लॉरेंस गैंग नाराज था
RELATED ARTICLES