Last Updated:
Gwalior News: ‘तुम बड़ी हो रही है हो सीख लो आगे यही करना है’. ग्वालियर में 60 वर्षीय दादा पर 12 वर्षीय पोती के साथ चार महीने से अश्लील हरकतों का आरोप लगा है. पति से तलाक के बाद अलग रह रही बच्ची ने सूरत में अपनी मां को बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस जांच में जुट गई है.
एआई फोटो
ग्वालियर. देश में प्रतिदिन रेप, शारीरिक शोषण, उत्पीड़न जैसी कई घटनाएं होती हैं. लेकिन ग्वालियर से जो खबर सामने आई है उसने दादा-पोती के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है. 60 साल में ऐसी हवस कि दादा ने अपनी मासूम पोती को भी नहीं छोड़ा. इस खबर ने न सिर्फ एक रिश्ते को शर्मसार किया है बल्कि पूरे इंसानियत पर बदनुमा दाग लगा दिया है. वहीं लोग भी इस घटना सुनकर गंद रह गए हैं..
मामला ग्वालियर से सामने आया है जहां 60 साल का व्यापारी अपनी ही पोती के साथ गंदी हरकत कर रहा था. वह अपनी नाबालिग पोती को कभी गोद में बैठा तो कभी टी शर्ट के अंदर हाथ डालता और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर कहता था कि ‘तुम बड़ी हो रही है हो सीख लो आगे यही करना है’.
रात को साथ में सुलाता था आरोपी
मौका मिलने पर नाबालिग ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि ग्वालियर वाले दादा उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं. बच्ची ने कहा कि जब घर पर कोई नहीं होता या रात में सब सो जाते हैं. तो दादू शराब पीने के बाद मुझे नींद से जगाते और जबरन अपने साथ सुलाते थे और टी-शर्ट में हाथ डालकर गलत तरीके से छुते थे.
मां को बताई दादा की हरकत
भास्कर रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित बच्ची के माता-पिता का तलाक हो चुका है और कोर्ट ने पिता को उसकी कस्टडी सौंपी है. पिता ग्वालियर में पारिवारिक बिजनेस करते हैं और मां गुजरात के सूरत में एस्ट्रोलॉजर हैं. मार्ट 2026 में स्कूल की छुट्टियां होने पर मां अपनी बेटी को अपने साथ सूरत ले आई. बेटी को डरी-सहमी देखकर मां ने वजह पूछी तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और दाद की हरकतों के बारे में बताया. बेटी का बात सुनकर मां कांप उठी और सीधे थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई. ग्वालियर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी फरार हो गया है.
20 अक्टूबर 2023 में पारिवारिक विवाद के चलते कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया. पिता को कस्टडी मिलने की वजह से बेटी ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है. परिवार में पिता और दादा-दादी हैं.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



