Homeटेक्नोलॉजीट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत: 8...

ट्रक से टकराई कार के परखच्चे उड़े, 3 की मौत: 8 गंभीर, नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे 11 लोग; बैतूल में मुलताई फोरलेन पर हादसा – Multai News




बैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर जीतू ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार तड़के 3:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, कार में सभी श्रद्धालु थे, जो नागपुर (महाराष्ट्र) के पास बुट्टी बोरी कोल माइंस एरिया के रहने वाले हैं। ये लोग सीहोर के कुबेरेश्वर धाम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि झपकी आने के कारण कार ड्राइवर सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं देख पाया होगा और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, सही वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। अभी दो मृतकों की पहचान हुई है, जो पति-पत्नी हैं। इनके नाम 40 वर्षीय छाया और 42 वर्षीय दीपक हैं। तीसरी मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देखिए तस्वीरें चालक समेत 8 घायल, नागपुर रेफर हादसे में कार ड्राइवर सौरभ समेत आठ लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को नागपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। खबर अपडेट हो रही है….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments