Homeटेक्नोलॉजीट्रेन से लापता लड़की का शव आंध्र प्रदेश में मिला: विशाखापट्टनम...

ट्रेन से लापता लड़की का शव आंध्र प्रदेश में मिला: विशाखापट्टनम से गुवाहाटी आ रही थी, सहेली से कहा था- लड़के परेशान कर रहे हैं


  • Hindi News
  • National
  • Andhra Pradesh: Missing Assam Student Found Dead After Harassment Complaint

गुवाहाटी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 अक्टूबर को रात 11:50 बजे विशाखापत्तनम से ट्रेन में सवार हुई थी हिमाश्री।

ट्रेन में सफर के दौरान लापता हुई असम की एक आदिवासी छात्रा का शव बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश में मिला है। असम के कामरूप जिले में रहने वाली 20 साल की हिमाश्री बोरो विशाखापत्तनम से गुवाहाटी जा रही थी। वह में सवार थी।

छात्रा की मां ने बताया कि वह 5 अक्टूबर को रात 11:50 बजे विशाखापत्तनम से डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस (नं. 22503) ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन को 7 अक्टूबर सुबह 9:05 बजे गुवाहाटी पहुंचना था।

इसी दौरान 6 अक्टूबर को सुबह 2:39 बजे उसने एक सहेली को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अचानक उसका फोन बंद हो गया था। जांच के दौरान ट्रेन में हिमाश्री का सामान मिला था, लेकिन वह लापता थी।

डांस टीम का एक साथी हिमाश्री को स्टेशन तक छोड़ने आया था।

डांस टीम का एक साथी हिमाश्री को स्टेशन तक छोड़ने आया था।

डांस टीम के साथ विशाखापट्टनम गई थी

हिमाश्री गुवाहाटी के बी बरुआ कॉलेज की स्टूडेंट थी। परिवार ने बताया कि वह 30 सितंबर को असम की डांस टीम के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने विशाखापट्टनम गई थीं। वापसी में वह गुवाहाटी लौट रही थी। डांस टीम का एक साथी उसे स्टेशन तक छोड़ने आया था।

ट्रेन रात 12:10 बजे विशाखापत्तनम से रवाना हुई हुई थी। हिमाश्री डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस के S2 कोच में सवार थी। रात को उसका कॉल भी आया था।

हिमाश्री की मां ने बताया कि 6 अक्टूबर की सुबह 2:39 बजे उसने एक सहेली को फोन पर बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद अचानक कॉल कट गई और उसका फोन बंद हो गया था। इसके बाद से ही हिमाश्री का फोन स्विच ऑफ था।

आंध्रप्रदेश के टिकुलमपुर रेलवे लाइन के पास मिला हिमाश्री का शव।

आंध्रप्रदेश के टिकुलमपुर रेलवे लाइन के पास मिला हिमाश्री का शव।

कोच में हिमाश्री का बैग मिला था

हिमाश्री की सहेली ने तुरंत गुवाहाटी में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के पास शिकायत दर्ज कराई गई और रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जीआरपी की टीम ने जांच की तो एस-2 कोच में हिमाश्री का बैग मिला था, लेकिन वह लापता थी।

इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शाम को रेलवे पुलिस को जानकारी मिली कि आंध्रप्रदेश के टिकुलमपुर रेलवे लाइन के पास एक लड़की का शव मिला है। जांच में पता चला कि वह शव हिमाश्री का था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

छात्रा की मौत, पिता बोले- गैंगरेप के बाद मारा:गुवाहाटी में ब्वॉयफ्रेंड संग होमस्टे में रुकी थी, फोन पर मां से कहा था- मुझे मार डालेंगे

19 1791454621401

असम के गुवाहाटी में एक होमस्टे में मृत पाई गई 22 साल की छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई। छात्रा के पिता ने रविवार सुबह मीडिया को बताया कि उन्होंने बेटी के शरीर पर जख्म के कई निशान देखे। उन्हें कहा कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments