Homeटेक्नोलॉजीडिलीवरी एजेंट जबरन घर में घुसा, प्राइवेट पार्ट दिखाए: बेंगलुरु की...

डिलीवरी एजेंट जबरन घर में घुसा, प्राइवेट पार्ट दिखाए: बेंगलुरु की महिला का आरोप- मना करने के बावजूद वॉशरूम गया, अश्लील हरकत की; आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • National
  • Flipkart Delivery Agent Forcefully Entry Into A Bengaluru Woman S Home Exposed His Private Parts

बेंगलुरु36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पार्सल देने उसके घर आया था।

महिला ने कहा- मैं घर में अकेली थी। डिलीवरी एजेंट ने पार्सल देने के बाद वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन मैंने उसे कई बार मना किया। मैंने उससे कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले सकता है। इसके बावजूद आरोपी जूते-चप्पल उतारकर जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया।

महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए और अश्लील हरकत की। महिला ने वॉशरूम से निकलते समय डिलीवरी एजेंट का वीडियो भी बनाया जिसमें उसकी पैंट की जिप खुली दिखाई दी।

घटना के दो विजुअल्स-

वीडियो में दिखा कि वॉशरूम से बाहर आते समय आरोपी की पैंट की जिप खुली थी।

वीडियो में दिखा कि वॉशरूम से बाहर आते समय आरोपी की पैंट की जिप खुली थी।

महिला ने आपत्ति जताई तो आरोपी वहां से बिना कुछ बोले दौड़ते हुए भाग गया।

महिला ने आपत्ति जताई तो आरोपी वहां से बिना कुछ बोले दौड़ते हुए भाग गया।

महिला बोली- अपने ही घर में अपमानित महसूस हुआ, सदमे में थी

  • महिला के अनुसार, वह अपने फ्लैट में अकेले रहती है। घटना के बाद वह बुरी तरह घबरा गई थी। उसने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उसने कहा- मैं सदमे में थी। अपने ही घर में मुझे अपमानित, असुरक्षित और मेरी गरिमा का उल्लंघन होने जैसा महसूस हुआ।
  • महिला ने आगे कहा- फ्लिपकार्ट और मिंत्रा वाले किस तरह के डिलीवरी एजेंट रखते हैं। क्या उनकी वेरिफिकेशन नहीं होती। मैंने उसे मना किया था। एक महिला ने ‘नहीं’ कहा था, वहीं बात खत्म हो जानी चाहिए थी। किसी को भी उसके घर में जबरन घुसने का अधिकार नहीं है।
  • महिला ने बताया कि डर के कारण उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया और घर का दरवाजा खुला रखा, ताकि जरूरत पड़ने पर बाहर निकलकर मदद मांग सके। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

महिला की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

बेंगलुरु में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

1. अप्रैल 2026: डिलीवरी एजेंट पर मारपीट और यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु के तिरुमलाशेट्टीहल्ली इलाके में 28 साल की महिला ने शैडोफैक्स कंपनी के डिलीवरी एजेंट पर मारपीट, यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि अपार्टमेंट के गेट पर हुए विवाद के दौरान एजेंट ने उसके साथ मारपीट की, अश्लील हरकत की और कपड़े खींचने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।

2. अक्टूबर 2025: ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ का मामला

बेंगलुरु के आरटी नगर में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी एजेंट को 21 साल की ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया था कि ऑर्डर देने के दौरान एजेंट ने उसके साथ गलत तरीके से छूकर अश्लील हरकत की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

d1ffa786 7746 4cee 9fbc 5d49a2128393 1783840523

———————

यह खबर भी पढ़ें…

बेंगलुरु में बॉयफ्रेंड को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया:युवती ने सरप्राइज का झांसा देकर आंखों पर पट्टी, हाथ-पैर बांधे; आग लगाकर वीडियो भी बनाया

coverrr 1776854372

कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने एक युवती को बॉयफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने सरप्राइज देने का झांसा देकर युवक की आंखों पर पट्टी बांधी। फिर कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से हाथ-पैर बांधे और जिंदा जला दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments