Homeअपराधडुप्लीकेट चाबी से लग्जरी कार चोरी, 2 हजार CCTV कैमरों ने खोला...

डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी कार चोरी, 2 हजार CCTV कैमरों ने खोला राज


Last Updated:

जोधपुर में एक अधिवक्ता द्वारा दूसरे अधिवक्ता की लग्जरी कार चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर कार चुराई और करीब 10 दिनों तक शहर में घूमता रहा. पहचान छिपाने के लिए उसने कार की नंबर प्लेट भी तोड़ दी, लेकिन 2 हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भगत की कोठी थाना पुलिस ने आरोपी रणवीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया..

Zoom

जोधपुर. कार चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता ने ही दूसरे अधिवक्ता की लग्जरी कार चोरी कर ली. आरोपी ने पहले कार की डुप्लीकेट चाबी तैयार करवाई और फिर उसी के जरिए कार लेकर फरार हो गया. चोरी के बाद वह करीब 10 दिनों तक उसी कार में शहरभर में घूमता रहा, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं सका. पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के बाद आरोपी ने कार की नंबर प्लेट तोड़ दी, ताकि वाहन की पहचान न हो सके और पुलिस उसे आसानी से ट्रेस न कर पाए. इसके बावजूद आरोपी लगातार शहर में कार चलाता रहा. यहां तक कि उसने डीसीपी कार्यालय के बाहर भी कार खड़ी कर दी, जिससे उसे लगा कि पुलिस को उस पर कोई शक नहीं होगा.

भगत की कोठी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू की. पुलिस टीम ने शहरभर में लगे करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने कार की मूवमेंट ट्रैक की और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

हर बार अलग-अलग रैपीडो से पहुंचता था आरोपी

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए हर बार अलग-अलग रैपीडो बाइक सेवा का इस्तेमाल करता था. वह कार खड़ी करने की जगह से कुछ दूरी पहले उतर जाता और फिर पैदल चलकर कार तक पहुंचता था. इस तरीके से वह पुलिस और आसपास के लोगों की नजरों से बचने की कोशिश करता रहा. मामले का खुलासा होने के बाद भगत की कोठी थाना पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता रणवीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि डुप्लीकेट चाबी कैसे बनवाई गई और वारदात के पीछे उसका उद्देश्य क्या था. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह की किसी घटना में शामिल रहा है. जानकारी के अनुसार, राजीव नगर, कुड़ी भगतासनी निवासी अधिवक्ता जे. एस. राव ने 21 जुलाई को भगत की कोठी थाने में अपनी लग्जरी कार चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments