Homeव्यवसायडेटा के बिना मोबाइल प्लान होंगे सस्ते?: सिर्फ कॉलिंग-SMS वाला रिचार्ज लाने...

डेटा के बिना मोबाइल प्लान होंगे सस्ते?: सिर्फ कॉलिंग-SMS वाला रिचार्ज लाने की तैयारी, TRAI ने बढ़ाई डेडलाइन


देश के टेलीकॉम रेगुलेटर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मोबाइल यूजर्स को राहत देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। ट्राई ने उन प्रस्तावों पर लोगों और कंपनियों से सुझाव देने की आखिरी तारीख बढ़ाकर अब 5 मई 2026 कर दी है, जिनमें बिना डेटा वाले सस्ते मोबाइल प्लान शुरू करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें – विमानन उद्योग पर संकट: ATF की आसमान छूती कीमतों पर एयरलाइंस ने सरकार से मांगी राहत, उड़ानें ठप होने की चेतावनी

आज खत्म हो रही थी ट्राई की डेडलाइन

पहले यह डेडलाइन 28 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों और अन्य पक्षों की मांग पर इसे एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया। अब इच्छुक लोग 5 मई तक अपनी राय दे सकते हैं, जबकि जवाबी टिप्पणियां (काउंटर कमेंट्स) 12 मई तक जमा की जा सकेंगी।

सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाला प्लान चाहता है ट्राई

दरअसल, ट्राई का प्रस्ताव है कि टेलीकॉम कंपनियां ऐसे प्लान भी लाएं जिनमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो, और उनकी कीमत मौजूदा डेटा वाले प्लानों से कम हो। इसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते, जैसे बुजुर्ग या बेसिक फोन यूजर्स।

ट्राई ने अपनी समीक्षा में पाया कि जब पहले कंपनियों ने बिना डेटा वाले प्लान पेश किए थे, तो उनकी कीमत उतनी कम नहीं की गई जितनी होनी चाहिए थी। यानी डेटा हटाने के बावजूद प्लान महंगे ही रहे। इसी वजह से लोगों को ज्यादा फायदा नहीं मिला।

यह भी पढ़ें – Credit Card Expense: देश में बढ़ रहा क्रेडिट कार्ड के जरिए खर्च; मार्च में लेनदेन 24% बढ़कर 2194 अरब रुपये हुआ

ग्राहकों को उचित विकल्प मिले – ट्राई

अब रेगुलेटर चाहता है कि नए नियम के जरिए कंपनियों को यह सुनिश्चित करना पड़े कि बिना डेटा वाले प्लान सच में सस्ते हों और ग्राहकों को उचित विकल्प मिल सके। ट्राई का मानना है कि इससे टेलीकॉम सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राहकों के हित बेहतर तरीके से सुरक्षित होंगे। कुल मिलाकर, अगर यह नियम लागू होता है तो आने वाले समय में यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और वे अपनी जरूरत के हिसाब से सस्ता प्लान चुन पाएंगे।

अन्य वीडियो

 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments