Homeअपराधडेटिंग ऐप से लव ट्रैप, 26 हजार का फर्जी बिल थमा कर...

डेटिंग ऐप से लव ट्रैप, 26 हजार का फर्जी बिल थमा कर भाग गई युवती, अब खोज रही दिल्ली पुलिस


Last Updated:

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में डेटिंग ऐप के जरिए एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए ब्लाइंड डेट पर बुलाकर एक कैफे में 26,000 रुपये का भारी-भरकम फर्जी बिल थमा दिया गया. पैसे न देने पर उस शख्स को बंधक बना लिया गया. पीड़ित के पिता की कॉल पर तुरंत एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कैफे के मालिक जावेद और मैनेजर अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दिल्ली में डिजिटल लव ट्रैप का मामला जोर-शोर से शुरू हो गया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. जो इलाका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जाना जाता है, उस एरिया में डिजिटल लव ट्रैप जोर-शोर से शुरू हो गया है. यह इलाका अब कैफे स्कैम का बड़ा अड्डा बनता दिख रहा है. 1 नवंबर को एक सनसनीखेज घटना ने दिल्ली पुलिस को हैरान कर दिया है. कैसे इस एऱिया के एक कैफे में डेटिंग ऐप से लव ट्रैप, फिर 26 हजार का फर्जी बिल एक शख्स को थमा दिया जाता है. वह जब बिल नहीं भरता है तो उसे कैफे वाले बंधक बना लेता है. जानिए दिल्ली पुलिस ने कैसे इस स्केम का पर्दाफाश किया?

1 नवंबर को घटना और 4 नवंबर को उसका पर्दाफाश. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे कांड से पर्दा उठा दिया है, जो आने वाले दिनों में पूरे दिल्ली में शरू हो जाता. दिल्ली के अळग-अळग इलाकों में युवाओं को डेटिंग ऐप के जरिए जाल में फंसाकर उनसे मोटा पैसा ऐंठता था. लेकिन एक शख्स और दिल्ली पलिस की चालाकी से इस कांड से पर्दा उठ गया है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments