Homeअपराधडॉक्‍टर ने ली नौकरानी की जान, बैट-चाकू से तब तक किए वार,...

डॉक्‍टर ने ली नौकरानी की जान, बैट-चाकू से तब तक किए वार, जब तक निकल नहीं गई जान, फिर बैठा रहा शव के पास


होमताजा खबरDelhi

डॉक्‍टर ने ली नौकरानी की जान, बैट-चाकू से तबतक किए वार, जबतक निकल नहीं गई जान

Last Updated:

दिल्‍ली के कैलाश हिल्‍स इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में एक डॉक्‍टर ने अपनी नौकरानी को पहले बैट से पीट-पीट कर बेहोश कर दिया, फिर चाकू से गोद कर उसकी जान ले ली. क्‍या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

दिल्‍ली में एक डॉक्‍टर ने अपनी नौकरानी की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी है.

Delhi Kailash Hills Murder: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. मामले में एक डॉक्‍टर ने अपनी नौकरानी को बैट से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इसके बाद, चाकुओं से हमला कर उसकी हत्‍या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डॉक्‍टर मौके से भागा नहीं, बल्कि शव के पास ही बैठा रहा. दिल्‍ली पुलिस ने आरोपी डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया है. हत्‍या किन वजहों से की गई, यह जानने के लिए आरोपी डॉक्‍टर से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह की है. आरोपी डॉक्‍टर के पड़ोस में रहने वाले एक शख्‍स ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने मौके पर पाया कि करीब 45 वर्षीय एक महिला लहुलुहान हालत में फर्श पर पड़ी हुई है. महिला के पास एक शख्‍स बैठा हुआ है. पुलिस ने इस शख्‍स को हिरासत में लेकर पीडि़त महिला को समीपवर्ती अस्‍पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि महिला की पहचान 45 वर्षीय मीणा के तौर पर की गई है. वहीं, आरोपी की पहचान 50 वर्षीय डॉ. मनीष गुप्ता के रूप में हुई है. वह पेशे से त्वचा रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) हैं. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने मीना पर हमला करने की बात स्वीकार की है. आरोपी ने पहले महिला पर बैट से हमला किया. इसके बाद उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी.

डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए बैट और चाकू को बरामद कर लिया गया है. पुलिस की एक अन्य टीम भी मौके की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी सबूत जुटाए जा सकें. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है. अभी तक हत्या के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. उन्‍होंने कहा कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments