Homeटेक्नोलॉजीड्राइवर के घर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस,एक करोड़ कैश मिला: सागर...

ड्राइवर के घर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस,एक करोड़ कैश मिला: सागर में नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन, परिजन बोले- ये PWD इंजीनियर की रकम – Sagar News


पुलिस के साथ राजस्व और आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया पर युवक ने बंदूक के साथ फोटो डाली तो पुलिस डिटेल निकालने उसके घर पहुंच गई। यहां तलाशी के दौरान हथियार तो बरामद नहीं हुआ लेकिन भारी मात्रा में नकद मिलने से पुलिस चौंक गई। नोट गिनने के लिए पुलिस को मशीन मंगानी पड़ी। राजस्व और आयकर विभाग की ट

.

मामला गोपालगंज थाना इलाके के तिली तिगड्डा इलाके में रविवार का है। युवक का नाम सौरभ अहिरवार बताया गया है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है।

एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने कहा- अब तक एक करोड़ रुपए गिने जा चुके हैं। परिजन के मुताबिक, ये रकम उनके भोपाल के चूना भट्‌टी निवासी रिश्तेदार की है। रिश्तेदार PWD में इंजीनियर है। हम जांच कर रहे हैं।

देखिए, दो तस्वीरें…

पुलिस ने नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई है।

पुलिस परिजन से रुपयों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस परिजन से रुपयों के बारे में पूछताछ कर रही है।

घर के अंदर पूछताछ कर रही पुलिस

एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे हैं। परिवार के लोगों को घर के अंदर ही रखा गया है। पूछताछ जारी होने की बात कहते हुए मीडिया को उनसे बात करने की इजाजत नहीं दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…

बिजली कंपनी इंजीनियर के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी

comp 6 11784614935 1786889302

लोकायुक्त टीम ने मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। वहीं, घर से 4 किलो चांदी, 300 ग्राम गोल्ड और 3 लाख कैश मिला है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments